दिल्ली

मनोज तिवारी की छुट्टी, आदेश गुप्ता को मिला दिल्ली प्रदेश भाजपा का कमान

जानें कौन है आदेश गुप्ता जिन्हें मनोज तिवारी के जगह नियुक्त किया गया है

डेस्क: दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी की छुट्टी हो गई है। उनके जगह आदेश गुप्ता को दिल्ली भाजपा की कमान सौंपी गई है।
मालूम हो कि करीब दो वर्ष बाद दिल्ली में नगर निगम का चुनाव होगा। जानकारों का कहना है कि पार्टी ने इसे ध्यान में रखकर गुप्ता को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इस से व्यापारी वर्ग को पार्टी के साथ जोड़े रखने में भी मदद मिलेगी।

लॉकडाउन के बाद मेट्रो, रेल और हवाई यात्रियों को सफर से पहले करना पड़ेगा यह काम

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आदेश पर मनोज तिवारी की जगह आदेश गुप्ता को दिल्ली का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो चुका है।

जानें कौन है आदेश गुप्ता जिन्हें मनोज तिवारी के जगह नियुक्त किया गया है

आदेश गुप्ता मूल रुप से उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के गुरसहायजंग के रहने वाले हैं। उन्होंने छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर से बीएससी की शिक्षा प्राप्त की है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति की शुरुआत करने वाले गुप्ता मूलरूप से ऊत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा व भाजपा में कई पद पर रह चुके हैं।

उम्रकैद की सजा काट रहे कांग्रेस के पूर्व सांसद को SC से नहीं मिली जमानत

चुनावी राजनीति की शुरुआत उन्होंने महज तीन साल पहले की है। वर्ष 2017 में वेस्ट पटेल नगर से पहली बार नगर निगम का चुनाव जीतकर पार्षद बने। 2018 में उन्हें उत्तरी दिल्ली नगर निगम का महापौर बनाया गया। विधानसभा चुनाव के पहले इन्हें दिल्ली में बंगाली समाज को पार्टी के साथ जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button