अन्य राज्य

मिट्टी में मिले घर, पानी में बहे पुल, कुल्लू-मनाली की तस्वीरें देखकर उड़ जाएगी नींद

डेस्क: पिछले कुछ समय से भारी बारिश के कारण उत्तर भारत में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर पहाड़ी इलाकों में बाढ़ के मंजर पैदा हो गए हैं। पहाड़ से नीचे की ओर उतरते हुए पानी की धारा के साथ बह कर आते हुए मलबे से लोगों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। भारी बारिश के कारण लोगों को अपने घरों से भी हाथ धोना पड़ रहा है।

कहीं पर नदी के ऊपर बने पुल पानी के साथ बह जा रहे हैं, तो वहीं कहीं पर भूस्खलन के कारण रास्ते बंद हो गए हैं। इससे कुल्लू और मनाली में घूमने आये सैलानियों को काफी परेशानी हो रही है। केवल बाढ़ और बारिश ही नहीं लेकिन पहाड़ों एवं चट्टानों के चटकने से भी लोगों में दहशत का माहौल फैल गया है।

Himachal Pradesh Flood 2023

अब तक हुआ 1050 करोड़ का नुक्सान

कई जगहों पर बुरी तरीके से भूस्खलन होने की वजह से लोग जहां हैं वहीं अटक कर रह गए हैं। कई लोगों के घरों तक को नदियां अपने साथ बहाकर ले गई है। ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि मौसम की मार वहां के लोगों को चैन से जीने नहीं दे रही है। यदि हिमाचल प्रदेश में हुए नुकसान को आंकड़ों में बताया जाए तो आप यह समझ लीजिए कि अब तक कुल 1050 करोड़ रुपए का नुकसान यहां हो चुका है।

ज्ञात हो कि भारी बारिश के कारण अब तक हिमाचल प्रदेश में 80 लोगों की जानें गई है। वहीं 92 लोग अब तक घायल हो चुके हैं। बात करें घरों की तो अब तक कुल 79 घर बारिश के कारण पूरी तरह बर्बाद हो चुके हैं। जबकि 333 घरों को थोड़े बहुत नुकसान का सामना करना पड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button