उत्तर प्रदेश

योगी आदित्यनाथ ने नीरज चोपड़ा सहित सभी ओलंपियंस को किया सम्मानित, नीरज चोपड़ा ने कहा धन्यवाद

 

डेस्क: टोक्यो ओलंपिक 2020 में प्रदर्शन करने के बाद सभी भारतीय खिलाड़ियों के लिए लगातार सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। सबसे पहले टोक्यो से भारत लौटने के बाद सबसे पहले दिल्ली एयरपोर्ट में सभी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। इसका आयोजन खेल मंत्रालय द्वारा दिल्ली एयरपोर्ट की मदद से किया गया था।

इसके बाद उसी दिन शाम को दिल्ली के अशोका होटल मे भी पदक जीतकर लौटने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान वहां नीरज चोपड़ा, बजरंग पुनिया, रवी दहिया, मीराबाई चानू सहित सभी खिलाड़ी उपस्थित थे। इसके बाद पिछले दिनों प्रधानमंत्री मोदी ने भी ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए समारोह का आयोजन किया था।

पीएम ने किया वादा पूरा

इस दौरान उन्होंने नीरज चोपड़ा को चूरमा खिलाने का और पीवी सिंधु को आइसक्रीम खिलाने का अपना वादा भी पूरा किया। इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में ओलंपिक में पदक विजेताओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया था। इस समारोह में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से कुल 119 खिलाड़ी भी शामिल हुए थे।

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

इस दौरान उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया। इसके बाद टोक्यो ओलंपिक 2020 मे स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने उत्तर प्रदेश सरकार और योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद कहा। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से प्रशासन व सरकार का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित सभी जिलों के 119 खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम भी किया।

ट्वीट कर किया आभार व्यक्त

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि लखनऊ में हम ओलंपियंस को सम्मानित करने के लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री जी और पूरे प्रशासन को तहे दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं आशा है सभी उपस्थित युवक हमसे मिलकर खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हुए हो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button