उत्तर प्रदेश

योगी आदित्यनाथ ने शुरू किया नया अभियान, जनता के सुझाव पर सरकार करेगी काम?

 

डेस्क: 15 दिसंबर के दिन को भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि के रूप में जाना जाता है। इसलिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दिन की शुरुआत लखनऊ में सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए की। इसके बाद उन्होंने इस दौरान वहां उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए कुछ बातें कही।

उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व को एकता के सूत्र में बांधने वाला व्यक्तित्व बताया। उनके अनुसार आज कुछ लोग वल्लभभाई पटेल की तुलना जिन्ना के साथ करने का प्रयास कर रहे हैं जिसे उन्होंने देश का अपमान बताया। उनका कहना है कि राष्ट्र नायक की तुलना खलनायक हो से करना राष्ट्र का अपमान है और इसे भारत की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

C-PAD

इसके बाद लखनऊ में ही आयोजित एक और सभा में योगी आदित्यनाथ ने एक अनोखे अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान का नाम रखा गया “सुझाव आपका, संकल्प हमारा”। इस अभियान का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि संकल्प लोक कल्याण का माध्यम है। संकल्प किसी व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि लोक कल्याण और राष्ट्र कल्याण के लिए लिया जाता है। उनका दावा है कि 2017 में लिए अपने सभी संकल्पों को उन्होंने पूरा किया है।

इसी के साथ उन्होंने भाजपा से पहले की सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि पहले की सरकारें किसानों पर गोली चलाती थी। पहले गौ हत्या और गौ तस्करी होती थी जिसकी वजह से बड़े पैमाने पर दंगे होते थे। योगी आदित्यनाथ का कहना है कि भाजपा की सरकार आने के बाद गौ तस्करी और गौ हत्या पर रोक लगा दी गई और आज लगभग 7 लाख गोवंश की देखभाल सरकारी संरक्षण में हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button