शिक्षा

Social Media के अधिक उपयोग से लड़कियों में बढ़ रही यह बीमारियां, लड़के दूर रहें

 

डेस्क: सोशल मीडिया को लोगों को एक दूसरे से जोड़ने के लिए बनाया गया था। इसका उद्देश्य दुनिया भर के लोगों को एक साथ जोड़ना था। लेकिन आजकल सचिन युवा सोशल मीडिया का उपयोग लगभग दिन भर कर रहे हैं। जिसका बुरा प्रभाव भी उनके स्वास्थ्य पर दिख रहा है। एक रिसर्च में पता चला है सोशल मीडिया का अधिक प्रयोग करने पर लड़कियों पर इसका काफी अधिक प्रभाव पड़ रहा है।

अपने जीवन के प्रति बढ़ रही असंतुष्टि

रिसर्च में यह पता चला कि 11 से 13 साल की उम्र के बीच की लड़कियां जो सोशल मीडिया का अधिक उपयोग करती हैं वह अपने जीवन से कम संतुष्ट थी। वहीं 19 साल की लड़कियों में अपने जीवन के प्रति संतुष्टि और भी कम दिखी। इस वजह से लड़कियां मानसिक तनाव से ग्रसित होती जा रही है। इस रिपोर्ट में बताया गया कि पिछले 5 सालों में मानसिक तनाव से ग्रसित बच्चों की संख्या में 50% की वृद्धि हुई है।

डिप्रेशन की शिकार हो रही हैं लड़कियां

सोशल मीडिया पर अधिक समय व्यतीत करने वाली लड़कियों में सोशल मीडिया ना चलाने वाली लड़कियों की तुलना में अधिक डिप्रेशन देखा गया। इसके साथ ही सोशल मीडिया तारीख प्रयोग करने वाली लड़कियों में नींद न आने जैसी समस्याएं भी देखी गई। जो आगे चलकर और अधिक बीमारियों को न्योता दे सकते हैं। इस रिसर्च से पता चला कि लड़कों की तुलना में लड़कियों पर सोशल मीडिया का अधिक बुरा प्रभाव पड़ता है।

बच्चों को इस बारे में जागरूक करना जरूरी

इससे बचने का केवल एक ही उपाय है कि बच्चों को कम उम्र से ही सोशल मीडिया के प्रयोग को लेकर जागरूक किया जाए। सोशल मीडिया के अधिक प्रयोग के बुराइयों के बारे में अवगत कराकर ही बच्चों को इसके बारे में जागरूक किया जा सकता है। यदि आप भी सोशल मीडिया का अधिक इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके मस्तिष्क पर भी बुरा प्रभाव डाल सकता है।

Related Articles

Back to top button