राजनीति

“मास्टरमाइंड अरविंद केजरीवाल भी जेल जायेंगे!”

डेस्क: भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आप विधायक संजय सिंह की गिरफ्तारी पर विरोध प्रदर्शन देखे गए। जहां आप कार्यकर्ता गिरफ्तारी के खिलाफ पार्टी मुख्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने केंद्र के खिलाफ नारे लगाए और संजय सिंह की रिहाई की मांग की। आप कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई जिसके बाद उनमें से कुछ को हिरासत में लिया गया।

वहीं दिल्ली भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता भ्रष्ट आप सरकार से लोगों की मुक्ति के लिए राजघाट पर एकत्र हुए। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भ्रष्ट अरविंद केजरीवाल की सरकार से लोगों की मुक्ति के लिए संघर्ष जारी रहेगा, उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ही दिल्ली में कथित शराब घोटाले के सरगना थे।

एक अन्य भाजपा विधायक, परवेश साहिब सिंह ने कहा, “शराब घोटाले का खुलासा” गांधी जी के आशीर्वाद से हुआ था…जिन्होंने हमेशा शराब का विरोध किया था।

अरविंद केजरीवाल भी जेल जायेंगे! : भाजपा विधायक

उन्होंने दावा किया, ”वह दिन दूर नहीं जब शराब नीति के मास्टरमाइंड अरविंद केजरीवाल भी जेल जायेंगे।”

दूसरी ओर, आप ने आरोप लगाया है कि प्रवर्तन निदेशालय ने सिंह को गिरफ्तार किया क्योंकि उन्होंने संसद में अडानी समूह से संबंधित मुद्दे उठाए थे।

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, आप की वरिष्ठ नेता आतिशी ने दावा किया कि ईडी और सीबीआई के 500 से अधिक अधिकारियों ने पिछले 15 महीनों में आप नेताओं से जुड़े विभिन्न स्थानों पर छापे मारे, लेकिन उनके खिलाफ “एक भी सबूत नहीं मिला”।

उन्होंने कहा “ईडी ने मनीष सिसोदिया के आवास, कार्यालयों और कई अन्य स्थानों पर छापे मारे लेकिन उन्हें एक पैसे के भी भ्रष्टाचार का सबूत नहीं मिला। और अब, संजय सिंह को निशाना बनाया गया है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button