राजनीति

चंद्रयान 3 पर भी शुरू हुई राजनीती, केंद्र पर विपक्ष ने लगाया यह आरोप

डेस्क: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने केंद्र पर आरोप लगते हुए कहा कि इसरो वैज्ञानिकों को 17 महीनों में अपना वेतन नहीं मिला है। चंद्रयान 3 के चंद्रमा की सतह पर उतरने के प्रयास के दिन, कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री को इसरो वैज्ञानिकों के वेतन वितरण पर ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने कहा “हमें गर्व है कि इसरो वैज्ञानिक चंद्रयान की सफल चंद्र लैंडिंग के लिए प्रयास कर रहे हैं। हम ईश्वर से उनकी सफलता के लिए प्रार्थना करते हैं। लेकिन अखबारों में खबरें हैं कि ऐसा करने वाले वैज्ञानिकों को 17 महीने से वेतन नहीं मिला है. प्रधानमंत्री को इस पर भी ध्यान देना चाहिए।”

दिग्विजय सिंह के अलावा उद्यमी और राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में इसी तरह का दावा करते हुए कहा था कि इसरो वैज्ञानिकों को तीन महीने से वेतन नहीं दिया गया था।

‘द रणवीर शो पॉडकास्ट’ के एक एपिसोड के दौरान पूनावाला ने दावा किया, ”इसरो वैज्ञानिकों को पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं दिया गया है। क्या वह उचित है? और यही इस सरकार के साथ मेरा मुद्दा है। हमें इसरो पर बहुत गर्व है। यह एक महान संगठन है। लेकिन इसके वैज्ञानिकों का तीन महीने के वेतन का भुगतान नहीं किया गया है।

ज्ञात हो कि पीआईबी फैक्ट चेक ने बाद में इस दावे को खारिज कर दिया और बताया कि इसरो वैज्ञानिकों को हर महीने के आखिरी दिन वेतन मिलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button