अन्य राज्यराजनीति

राहुल गांधी ने किया था इग्नोर, लेकिन भाजपा ने उसे ही बनाया असम का अगला CM

डेस्क: असम विधानसभा चुनाव के परिणामों के साथ ही यह तय हो गया था कि असम में एक बार फिर भाजपा की ही सरकार बनेगी। असम विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 60 सीटों से अपनी जीत दर्ज करवाई थी।

भाजपा ने यह घोषणा कर दी है कि उनके विधायक दल का नेता कौन होगा। या यूं कहे उन्होंने असम में अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। लेकिन इसबार मुख्यमंत्री का चेहरा सर्वानंद सोनोवाल न होकर हेमंत बिस्वा सरमा होंगे।

2015 में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए हेमंत बिस्वा सरमा को भाजपा ने असम का मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है।

हेमंत एक असमी ब्राह्मण है जो पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन के संयोजक भी हैं। हेमंत बिस्वा सरमा के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही कांग्रेस से अलग होकर मुख्यमंत्री बनने वाले नेताओं की संख्या भी बढ़ गई है।

हेमंत ने राहुल गांधी की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि जब मैं कांग्रेस में था तब असम के बेहद अहम मामलों के चर्चा के वक्त वे अपने पालतू कुत्ते पिद्दी को बिस्किट खिलाने में व्यस्त थे। असम के मुद्दों से अधिक जरूरी उनके लिए कुत्ते को खाना खिलाना था।

राहुल गांधी को घेरने का कोई भी मौका हेमंत नहीं छोड़ते। 2021 में उन्होंने अपने एक बयान में कहा था कि जब तक कांग्रेस का चेहरा राहुल गांधी रहेंगे, तब तक भाजपा को इसका फायदा मिलता रहेगा।

आपको बता दें कि हेमंत बिस्वा का जन्म 1 फरवरी 1969 को गुवाहाटी के गांधी बस्ती में हुआ था। उनके पिता का नाम कैलाश नाथ सरमा है।

1992 में उन्होंने पॉलिटिकल साइंस से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। साथ ही उन्होंने सरकारी लॉ कॉलेज से एलएलबी किया और गुवाहाटी कॉलेज से पीएचडी की डिग्री भी ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button