राष्ट्रीय

बिहार के बाद अब इन राज्यों में होने वाली है जातिगत जनगणना, हुई घोषणा!

डेस्क: बिहार में जातिगत जनगणना के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस शासित सभी राज्यों में जाति आधारित जनगणना लागू करने की घोषणा की है। कांग्रेस पार्टी बिहार की तरह ही जाति सर्वेक्षण पर काफी जोर दे रही है। इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी राज्य में जाति जनगणना कराने का संकल्प लिया था।

छत्तीसगढ़ में एक रैली के दौरान, प्रमुख कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी राज्य में पार्टी की सत्ता वापस आने पर इसी तरह की जनगणना कराने की मनसा जताई। बिहार के जाति सर्वेक्षण डेटा के जारी होने के बाद से ही देश के विभिन्न राज्यों में ऐसी जनगणना की मांग बढ़ गई है।

कांग्रेस करवाएगी आर्थिक सर्वेक्षण

अब राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में जाति आधारित जनगणना होने वाली है। ये सभी वह राज्य हैं जिनमें कांग्रेस सत्ता में है। राहुल गांधी ने कहा कि जाति आधारित जनगणना के बाद सभी कांग्रेस शासित राज्यों में आर्थिक सर्वेक्षण भी कराया जाएगा ताकि पता चल सके कि किस वर्ग पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

जबकि भाजपा ने विपक्षी दलों पर जाति के आधार पर हिंदुओं के बीच विभाजन पैदा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। भाजपा के अनुसार विपक्ष केवल हिन्दुओं को विभाजित करने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button