राजनीतिदिल्लीपश्चिम बंगाल

शाहीन बाग में प्रदर्शन करने वालों ने अमृत पी लिया!

शाहीन बाग प्रदर्शन पर भाजपा बंगाल अध्यक्ष दिल्ली घोष ने पूछा " क्या उन्होंने अमृत पी लिया?

डिजिटल डेस्क: देश के कई राज्‍यों में नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act ) और नेशनल रजिस्‍टर ऑफ सिटीजन (NRC) को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच कई विवादित बयान सुनने को मिल रहे हैं।

ताजा मामला पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष का है। इन्‍होंने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शाहीन बाग प्रदर्शन में शामिल प्रदर्शनकारियों को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्‍होंने पूछा है कि आखिर यहां कोई प्रदर्शनकारी मर क्यों नहीं रहा है?

दिलीप घोष ने एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान पूछा कि शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों को कुछ क्यों नहीं हो रहा, जबकि वे दिल्ली की भीषण ठंड में खुले में प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा, ‘नोटबंदी के दौरान, कतारों में मरने वाले लोगों के बारे में बहुत कुछ कहा गया था। अब, जब महिलाएं बच्चों के साथ बैठती हैं, जहां तापमान 4-5 डिग्री सेल्सियस होता है, तो कोई भी मर नहीं रहा है। इन्‍होंने कौन-सा अमृत लिया है?

ज्ञात हो कि दक्षिणी दिल्ली (South Delhi) के शाहीन बाग (Shaheen Bagh) में संशोधित नागरिकता कानून(NRC) के खिलाफ सैकड़ों महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं। यहां करीब एक महीने से भी ज्यादा समय से प्रदर्शन चल रहा है। दिल्‍ली में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भी शाहीनबाग का विरोध प्रदर्शन चर्चा में है। उधर, शाहीनबाग में विरोध प्रदर्शन तेज होता जा रहा है। यहां रास्‍ता बंद करके बैठे लोगों की वजह से लाखों लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

admin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button