राष्ट्रीय

नहीं रहे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत, पत्नी समेत अन्य 11 लोगों के निधन की भी हुई पुष्टि

 

डेस्क: तमिलनाडु के कुन्नूर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत, उनकी पत्नी और उनके स्टाफ को ले जा रहा एक IAF हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें सभी लोग बुरी तरह घायल हो गए थे। दुर्घटना स्थल से सभी को पास के ही सैन्य अस्पताल ले जाया गया था। दुर्घटना घटने के थोड़ी देर बाद ही पांच लोगों के मौत की पुष्टि कर दी गयी थी।

अब बताया जा रहा है कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत भी नहीं रहे। बिपिन रावत के अलावा उनकी पत्नी का भी निधन हो गया है। चौदह लोगों में से 13 की मौत की पुष्टि हो गई है। बताया जा रहा है कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ वेलिंगटन में डिफेंस स्टाफ कॉलेज जा रहे थे। वेलिंगटन के लिए उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही उनका हेलीकाप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button