राष्ट्रीय

जापान में 200 दिनों से निर्बाध रूप से चल रही यह भारतीय फिल्म, भारत को हुआ इतना फायदा

डेस्क: एसएस राजामौली की आरआरआर, जो पिछले साल अक्टूबर में रिलीज़ हुई थी, जापान में निर्बाध रूप से 200 दिनों से चल रही है। इसने बॉक्स ऑफिस पर 2 बिलियन जापानी येन के करीब कमाई भी की है। जापान के 44 शहरों और प्रान्तों में 209 स्क्रीनों और 31आईमैक्स स्क्रीनों पर रिलीज़ की गई यह फिल्म देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म भी बन गई है।

पिछले महीने, फिल्म ने जापान में 10 लाख से अधिक दर्शकों का मनोरंजन किया। राजामौली ने जापान में दर्शकों को उनके प्यार के लिए धन्यवाद देने के लिए ट्विट कर कहा “अब RRR ने जापान के थिएटर में 200 दिन पूरे कर लिए हैं और 2 बिलियन जापानी येन क्लब को तोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।

 RRR breaking all records in Japan for 200 days

जापान में सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा RRR

एक रिपोर्ट के अनुसार RRR ने अपने 29वें सप्ताह के अंत में 195 मिलियन जापानी येन (119 करोड़ रुपये) की कमाई की। पिछले दिसंबर में, RRR 400 मिलियन जापानी येन के बॉक्स ऑफिस संग्रह के साथ जापान में अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गयी है।

बता दें कि मार्च में आरआरआर मूल गीत श्रेणी में ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाला पहला भारतीय प्रोडक्शन बन गया। ऑस्कर पुरस्कार समारोह में, Naatu Naatu को लाइव प्रदर्शित भी किया गया जिसे दर्शकों का स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button