राजनीति

मुलायम सिंह के बहु की पसंद CM योगी, भाजपा में होंगी शामिल

 

डेस्क: जैसे ही चुनाव नजदीक आते हैं तो कई नेताओं के दल बदलने का सिलसिला शुरू हो जाता है। ऐसा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भी देखा गया था और अब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी कुछ ऐसा ही दिख रहा है। सपा के नेताओं के भाजपा में शामिल होने का सिलसिला अखिलेश यादव के घर तक पहुंच गया है। अखिलेश के खुद के घर वाले ही भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं।

मुलायम सिंह यादव की बहु होगी भाजपा में शामिल

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव 19 जनवरी की सुबह 10 बजे दिल्ली में भाजपा में शामिल होंगी। इस दौरान वहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी उपस्थित रहेंगे। बता दें कि अपर्णा यादव ने 2017 में लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ा था लेकिन वह रीता बहुगुणा जोशी से हार गई थी।

सपा के लिए शर्म की बात

अगर अपर्णा यादव भाजपा में शामिल हो जाती है तो खिलेश यादव के लिए यह शर्मिंदगी की बात होगी क्योंकि उनके परिवार का कोई उस दल का होकर चुनाव लड़ेगा जिसका वह विरोध कर रहे हैं। इस वजह से लगातार अपर्णा यादव को मनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मन बना लिया है कि वह भाजपा में शामिल जरूर होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button