पश्चिम बंगालराजनीति

कोलकाता नगर निगम चुनाव 2021 में C-PAD का Exit Poll : TMC की आंधी में लेफ्ट-कांग्रेस गायब, BJP को 10 से कम सीट

 

डेस्क: कोलकाता नगर निगम चुनाव 2021 में तृणमूल कांग्रेस की आंधी में लेफ्ट-कांग्रेस पूरी तरह से साफ हो जायेगी, जबकि भाजपा दो अंकों को भी नहीं छू सकेगी। उसे 10 से कम सीटों पर ही संतोष करना पड़ेगा। वहीं तृणमूल कांग्रेस 90 प्रतिशत से अधिक सीटों पर एकतरफा रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज करेगी। कुछ ऐसा ही दावा चुनावी सर्वेक्षण व समीक्षा करनेवाली संस्था कमेटी फॉर पॉलिटिकल अवेयरनेस ड्राइव (C-PAD) ने अपने एग्जिट पोल में किया है।

C-PAD के एग्जिट पोल में कोलकाता नगर निगम चुनाव 2021 में तृणमूल कांग्रेस को 133-137 सीटें जीतते हुए दिखाया है, जबकि भाजपा को मात्र 5-9 सीटें आने की संभावना जतायी गयी है। वहीं कांग्रेस को शुन्य से 1 और लेफ्ट फ्रंट को भी 0-1 सीट आते दिखाया है। अन्य को भी 0-1 सीट मिल सकती है।

C-PAD के सर्वे के मुताबिक, कोलकाता नगर निगम में तृणमूल कांग्रेस और भी मजबूत होकर आयेगी। वहीं भाजपा की सीटों में भी इजाफा होगा। 2015 के चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने 113 सीटें जीती थीं, भाजपा को छह सीटें, वाममोरचा को 18 और कांग्रेस को पांच सीटें मिली थीं। गौरतलब है कि कोलकाता नगर निगम में वार्डों की कुल संख्या 144 है। यहां बोर्ड बनाने के लिए मैजिक फिगर 63 है ।

आपको बता दें कि रविवार को कुल 4,959 बूथों पर मतदान हुआ। मतदान के दौरान हिंसा की घटनाएं भी सामने आयीं। भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और लेफ्ट की ओर से कई जगहों पर तृणमूल कांग्रेस पर चुनाव में धांधली के आरोप लगाये। वहीं तृणमूल कांग्रेस ने भी भाजपा पर समान आरोप लगाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button