राष्ट्रीय

सोने की कीमतों में हुआ इजाफा, जानिए कितना है 10 ग्राम सोने की नई कीमत

 

डेस्क: बढ़ती कीमतों के बीच सोने के दाम में काफी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ रहे सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही थी। फिर एक बार की कीमतों में उछाल देखा गया। यदि आप सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह समय इसके लिए सबसे बढ़िया है।

अंतरराष्ट्रीय घर पर कीमती धातुओं के कीमत में आई कमी के साथ ही सोने की कीमतों में भी कमी देखने को मिली है। पिछले 1 सप्ताह से लगातार सोने की कीमत घटती आ रही थी। 4 जुलाई के दिन सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला जिसके बाद सोने की कीमत घटने लगी। आज फिर उसकी कीमतों में उछाल देखने को मिली।

सोने की कीमतों में आ रही गिरावट

पिछले दिनों सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। 6 अगस्त को कोलकाता में 10 ग्राम 24k सोने की कीमत ₹49,035 थी। जबकि 5 अगस्त को इसकी कीमत ₹49,345 थी। वही 4 अगस्त के दिन इसकी कीमत ₹49,730 थी। इसी के साथ साफ देखा जा सकता है कि सोने की कीमतों में पिछले कुछ दिनों में कितनी गिरावट आई है।

latest-gold-price-today

क्या है वर्तमान में 10 ग्राम सोने की कीमत?

पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली इसी के साथ आज सोने की कीमतों में 65 रुपए का उछाल दिखा जिसके साथ आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹49,100 हो गई। वही 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत में कल के मुकाबले ₹200 का इजाफा हुआ। आज 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत ₹47,500 हो गई है।

क्या है आज की चांदी की कीमत?

सोने की कीमतों में भारी गिरावट के साथ ही चांदी के कीमत में भी गिरावट देखने को मिली। कोलकाता में कल प्रति किलोग्राम चांदी का रेट ₹67,600 था। जबकि आज इसका रेट प्रति किलोग्राम सो रुपए घट कर ₹66,600 हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button