राष्ट्रीय

chandrayaan-3 ने हासिल की एक और नई उपलब्धि, पाकिस्तान में मच गई हलचल

डेस्क: 14 जुलाई को चंद्रयान 3 के सफल लॉन्चिंग के बाद आज चंद्रयान ने एक और नया मुकाम हासिल किया है। दरअसल चंद्रयान को पृथ्वी के तीसरी कक्षा में सफलतापूर्वक दाखिल करा दिया गया है। इसके बाद ही पाकिस्तान के पूर्व सूचना और प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी का एक ट्वीट काफी वायरल होने लगा जिसमें उन्होंने चंद्रयान 3 के सफल लौन्चिं के लिए भारत को बधाई दी थी।

उनके इस ट्वीट की चर्चा इस वजह से हो रही है क्योंकि इससे पहले जब chandrayaan-2 की लैंडिंग असफल हुई थी तो उन्होंने भारत पर करारा तंज कसा था और अब सफल लॉन्चिंग के बाद वह भारत को बधाई देते नहीं थक रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने भारत को India लिखने के बजाय Endia लिख दिया है। यह भी उनके ट्रोल होने का एक मुख्य कारण बन गया है।

फवाद चौधरी की बधाई पर भी हुई आलोचना

उन्होंने भारत को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है फिर भी उनकी आलोचना सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। पाकिस्तान के कई मुख्य अखबारों में भी भारत में हुए chandrayaan-3 के सफल लॉन्चिंग के बारे में कई खबरें छपी हैं। हालांकि उनमें chandrayaan-3 के सफल लॉन्चिंग ली जगह chandrayaan-2 के असफल लैंडिंग का जिक्र ज्यादा किया गया है।

पाकिस्तानी मीडिया भारत पर तंज कसते हुए अभी भी कह रही है कि इस बार भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर chandrayaan-3 की सॉफ्ट लैंडिंग कर आने वाला है जहां रोशनी ही नहीं है और सतह भी बेहद असामान्य है।वही पाकिस्तान के पूर्व सूचना और प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी के पिछले ट्वीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मार्कंडेय काटजू ने कहा है कि पिछली बार उन्होंने तत्कालीन इमरान सरकार को खुश करने के लिए वैसा ट्वीट किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button