उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

राम मंदिर निर्माण में घोटाले के आरोपों के बीच पीएम मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग, योगी आदित्यनाथ से पूछे कई सवाल

 

डेस्क: पिछले दिनों अयोध्या में बन रहे राम मंदिर पर कई तरह के आरोप लगाए गए थे। इस वजह से राम मंदिर फिर एक बार चर्चा का विषय बन गया था। अयोध्या मंदिर निर्माण को लेकर मंदिर के ट्रस्ट के सदस्यों पर जमीन खरीद में घोटाले के आरोप लगे थे। यह आरोप आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने लगाया था।

इसके बाद ट्रस्ट और बीजेपी के पक्ष से भी घोटाले के आरोप को निराधार बताया गया था। हालांकि इस खबर के फैलते ही देशभर में एक चर्चा की लहर दौड़ पड़ी थी। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या जन्मभूमि के आसपास हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा के लिए एक हाई लेवल की बैठक की।

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण के कार्यों की समीक्षा में लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की। इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान पीएम ने सीएम योगी आदित्यनाथ से कई सवालों के जवाब भी मांगे।

बता दें कि इस बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा भी उपस्थित थे। इसके अलावा राम मंदिर के कार्य से जुड़े समस्त अधिकारी भी इस बैठक में मौजूद थे।

बताया जा रहा है कि मीटिंग में कई बड़े मुद्दों के ऊपर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में हुए अभी तक के समस्त विकास कार्यों की समीक्षा भी की। साथ ही उन्होंने अयोध्या में और विकास करने के तरीकों पर भी चर्चा की।

इस बैठक में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के अलावा वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी, सिंचाई मंत्री महेंद्र सिंह, अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह और चीफ सेक्रेटरी के अलावा कई प्रमुख सचिव भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री द्वारा किए गए इस समीक्षा बैठक के विषय में जब अस्थाई राम मंदिर के पुजारी से पूछा गया उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि प्रधानमंत्री स्वयं यहां किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। उनके ऐसा करने पर विकास कार्य धरातल पर दिखेगा।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button