राष्ट्रीय

नहीं रहे रोहित सरदाना, असामयिक मृत्यु से स्तब्ध हैं सभी, पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर दुःख व्यक्त किया

डेस्क: हिंदी टीवी समाचार चैनल आजतक के प्रमुख पत्रकारों में से एक रोहित सरदाना का 30 अप्रैल दिन शुक्रवार को निधन हो गया।
कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हुई।

आपको बता दें कि एक हफ्ते पहले उन्होंने covid-19 टेस्ट भी करवाया था जसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी।

2017 में आजतक में शामिल होने से पहले, उन्होंने कई वर्षों तक जी न्यूज के लिए काम किया। पहले वह ज़ी न्यूज़ पर एक लोकप्रिय डिबेट शो ‘ताल ठोक के’ के होस्ट थे। फिर वह आजतक पर एक डिबेट शो दंगल के होस्ट बने।

वह एक वरिष्ठ पत्रकार और देश के सबसे लोकप्रिय हिंदी एंकरों में से एक थे। वह भारत में टीवी समाचार पत्रकारिता के सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक थे।

सरदाना की मौत की खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर सभी शोक संवेदनाएं देने लगे।

पीएम नरेंद्र मोदी ने रोहित के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर कहा कि रोहित सरदाना जी के असामयिक निधन के बारे में जानकार उन्हें दुःख हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button