राष्ट्रीय

बड़ी खबर: यूपी चुनाव को टारगेट कर कमलनाथ को दिया गया बड़ा पद

 

डेस्क: 2022 में उत्तर प्रदेश पंजाब हरियाणा सहित अन्य राज्यों में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस किसी से भी पीछे नहीं रहना चाहती इसके लिए वह अलग-अलग तरीके अपना रही है।

उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव में वह सपा और बसपा के साथ गठबंधन करना चाहती है। कांग्रेस आलाकमान ने इसकी सारी जिम्मेदारी मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को दी है। हालांकि मायावती और अखिलेश ने गठबंधन से इनकार कर दिया है। फिर भी कांग्रेस गठबंधन का प्रयास कर रही है।

मायावती और मुलायम सिंह के साथ है अच्छे संबंध

कमलनाथ के मायावती और मुलायम सिंह के परिवार के साथ अच्छा रिश्ता होने के कारण गठबंधन की सारी जिम्मेदारी कमलनाथ को दे दी गई है। आने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस संगठन में भी काफी बड़े बदलाव किए जा रहे हैं।

पार्टी में सभी का एक ही मत था कि आने वाले चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलनाथ को कार्यकारी अध्यक्ष बना देना चाहिए। इसके अलावा भी सलाहकारों का मानना था किपार्टी में चार उपाध्यक्ष होने चाहिए।

कमलनाथ को बनाया गया पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष

आखिरकार आज कमलनाथ को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया गया। इसी के साथ कांग्रेस आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी तरह से लग चुकी है। देखना यह है कमलनाथ की अध्यक्षता में कांग्रेस कोई कमाल दिखा सकती है या नहीं।

पंजाब में भी पार्टी में हुआ हेरफेर

बात करें पंजाब कांग्रेस की तो वहां पर भी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को बना दिया गया है। हालांकि मुख्यमंत्री पद पर कैप्टन अमरिंदर ही रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button