राष्ट्रीय

कांग्रेस नेता ने गलत जानकारी पर दे दी बधाई, विवादों में फंसने पर दी सफाई

डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदल देने के बाद से ही कई कांग्रेसी नेता खुलकर इसका विरोध कर रहे हैं। इसी बीच एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली जहां संजय निरुपम को गलत जानकारी दे दी गई।

दरअसल, टोक्यो ओलंपिक में भारत के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद से ही देश भर में उत्साह का माहौल था इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कईयों ने खेल रत्न पुरस्कार के नाम को बदलकर मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखने का अनुरोध किया था।

पीएम ने सभी की भावना का किया सम्मान

प्रधानमंत्री ने देशवासियों द्वारा किए जा रहे अनुरोध का सम्मान करते हुए राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर उसे मेजर ध्यान चंद जी के नाम पर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया। इसकी जानकारी पीएम ने ट्वीट करके सभी को दी।

कांग्रेस नेता संजय निरुपम के साथ हुआ धोखा

इसके कुछ देर बाद ही संजय निरूपम का एक ट्वीट सामने आया जिसमें उन्होंने बताया कि एबीपी न्यूज़ ने उन्हें गलत जानकारी देकर उनसे फोन लिया है। कांग्रेस नेता संजय निरुपम की मानें तो उन्हें यह बताया गया था कि राजीव गांधी को खेल रत्न पुरस्कार दिया गया है। इस पर उन्होंने कहा कि यह एक सराहनीय कदम है।

जिसके बाद वह विवादों में घिर गए। बाद में उन्होंने ट्वीट कर इस बात की सफाई दी कि उन्हें गलत जानकारी दी गई थी। उन्होंने कहा कि बाद में उन्हें पता चला कि राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर ध्यानचंद जी के नाम पर कर दिया गया है ना कि राजीव गांधी को खेल रत्न पुरस्कार दिया गया।

पीएम की फैसले को बताया ओछी हरकत

संजय निरुपम ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के नाम को बदलने के प्रधानमंत्री के फैसले को ओछी हरकत करार दिया है। साथ ही उन्होंने इसका विरोध भी किया है। बता दें कि पीएम मोदी के इस फैसले को देशभर में काफी सराहना मिल रही है। तो वहीं गुजरात में पीएम मोदी के नाम से बने स्टेडियम के नाम को भी बदलने की मांग भी उठ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button