राष्ट्रीय

अलग अंदाज में पायलट ने की चंद्रयान-3 के लैंडिंग की घोषणा, खुशी से झूम उठे यात्री

डेस्क: एक प्लेन के अंदर का उस क्षण का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है जब एक पायलट ने उड़ान के बीच में चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के बारे में घोषणा की। वायरल क्लिप में दिखाया गया है कि कैसे पूरी फ्लाइट यह सुनकर खुशी से झूम उठती है कि भारत ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है।

इस विडियो को एक्स यूजर सी लेखा ने पोस्ट किया है। वीडियो की शुरुआत में विमान के अंदर यात्रियों को दिखाया जाता है। कुछ ही देर में पायलट की आवाज सुनाई देती है और वह कहता है कि चंद्रयान-3 ने चंद्रमा पर सुरक्षित लैंडिंग कर ली है। जैसे ही उन्होंने अपनी घोषणा पूरी की, यात्री और क्रू मेम्बेर्स खुशी से झूम उठे।

वीडियो 25 अगस्त को साझा किया गया था। पोस्ट किए जाने के बाद से, क्लिप को लगभग 24,000 बार देखा जा चुका है। लोगों को भी यह विडियो काफी पसंद आ रही है।

यहां देखें विडियो:

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button