राजनीति
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने दिया इस्तीफा, बताई जा रही यह वजह
![Tripura-CM-Biplab-Kumar-Deb-Resigned](https://akjnews.com/wp-content/uploads/2022/05/Tripura-CM-Biplab-Kumar-Deb-Resigned.jpg)
![Tripura-CM-Biplab-Kumar-Deb-Resigned](https://akjnews.com/wp-content/uploads/2022/05/Tripura-CM-Biplab-Kumar-Deb-Resigned.jpg)
डेस्क: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा।
ऐसा उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के एक दिन बाद किया । सूत्रों के अनुसार यह फैसला भाजपा नेतृत्व की ओर से लिया गया है।
बता दें कि राज्य के नए मुख्यमंत्री का चुनाव भाजपा के विधायकों की बैठक में किया जायेगा। भाजपा के विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और भाजपा महासचिव विनोद तावड़े को पर्यवेक्षक बनाया गया है।