राष्ट्रीय

Watch Live: Chandrayaan 3 Launch की लॉन्च Live देखें!

डेस्क: केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर की नजरें इसरो पर टिकी हुई है। क्योंकि इतिहास रचने से बस कुछ ही कदम दूर इसरो जल्द ही chandrayaan-3 अंतरिक्ष यान को लॉन्च करने वाला है। दोपहर के 2:35 पर लांच होने वाला chandrayaan-3 अंतरिक्ष यान यदि सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतर गया तो चंद्रमा पर लैंडिंग में सफलता पाने वाला भारत चौथा देश बन जाएगा।

इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ ने इस मिशन के बारे में बात करते हुए बताया कि chandrayaan-2 मिशन में कुछ नाम मात्र की खामियां रह गई थी, जिन्हें इस बार सुधार लिया गया है। साथ ही लेंडर को भी काफी मजबूती के साथ बनाया गया है ताकि यह तेज गति से चंद्रमा की सतह पर गिरने के बाद भी सुरक्षित रहे।

यहां देखें Live Video

ज्ञात हो कि 2019 में इसरो का chandrayaan-2 मिशन असफल हो गया था जिसके बाद इसरो के वैज्ञानिक chandrayaan-3 मिशन की तैयारी में लग गए थे और अब 14 जुलाई को दोपहर 2:35 पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान 3 मिशन के लिए अंतरिक्ष यान को लांच किया जाएगा।

यदि आप chandrayaan-3 के लांच के वीडियो को लाइव देखना चाहते हैं तो आप यहां पर देख सकते हैं। इसके अलावा आपको यह वीडियो इसरो की आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर भी देखने को मिल जाएगी।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button