राष्ट्रीय

टोक्यो पैरालंपिक में भारत के पदक जीतने का सिलसिला जारी, योगेश कथुनिया ने भी जीता रजत पदक

 

डेस्क: 29 अगस्त से ही टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारतीय खिलाड़ियों के पदक जीतने का जो सिलसिला शुरू हुआ है वह अब रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार कई भारतीय खिलाड़ी पैरालंपिक में पदक जीतकर देश का सिर गर्व से ऊंचा कर रहे हैं। पहले 29 अगस्त को भाविना पटेल ने टेबल टेनिस के खेल में रजत पदक जीता। जिसके बाद अवनि लेखरा ने भी 30 अगस्त को शूटिंग में स्वर्ण पदक जीता।

कई थ्रो को माना गया फाउल

साथ ही योगेश कथुनिया ने भी आज डिस्कस थ्रो के खेल में रजत पदक जीता। उनकी शुरुआत थोड़ी बुरी रही लेकिन बाद में उन्होंने अपने प्रदर्शन में सुधार कर लिया। बता दें कि उनका पहला थ्रो फाउल माना गया था। इसके बाद योगेश के तीसरे और चौथे थ्रो को भी गलत माना गया। लेकिन इससे वह घबराए नहीं और अच्छे प्रदर्शन के साथ उन्होंने रजत पदक जीत लिया।

दूसरे, पांचवें और छठे थ्रो से बने रजत पदक विजेता

पहले थ्रो के फाउल होने के बाद अपने दूसरे प्रयास में 42.4 का स्कोर किया। इसके बाद एक बार फिर उनका तीसरा और चौथा थ्रो फाउल रहा। लेकिन अपने पांचवे थ्रो में उन्होंने 43.55 और क्षेत्रों में 44.38 का स्कोर दर्ज किया। इसी के साथ वह टोक्यो पैरालंपिक में डिस्कस थ्रो के खेल में रजत पदक जीत गए। ऐसा कहा जा सकता है फाइनल मुकाबले में उनका हर थ्रो पूरे सीजन का सबसे अच्छा थ्रो था।

Yogesh-Kathuniya-won-silver-medal-in-Tokyo-Paralympic-2020

योगेश कथुनिया के प्रतिद्वंदी क्यूबा के खिलाड़ी लियोनार्डो डियाज एल्डाना का सर्वश्रेष्ठ स्कोर केवल 43.36 का था। जबकि भारतीय खिलाड़ी योगेश ने सर्वाधिक 44.38 स्कोर किया। इन सबसे अधिक ब्राजील के खिलाड़ी क्लॉडनी बतिस्ता डॉस सैंटोस ने 45.59 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका और स्वर्ण पदक जीत लिया। योगेश भी अपने थ्रो के साथ रजत पदक के दावेदार हो गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया बधाई

योगेश के रजत पदक जीतने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए ट्वीट किया। पीएम ने अपने ट्वीट में लिखा “योगेश कथुनिया ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिया। वह रजत पदक जीतकर अपने घर ला रहे हैं इस बात की हमें खुशी है। उनके इस सफलता से युवा खिलाड़ीयों को प्रेरणा मिलेगी।” इसी के साथ पीएम ने उन्हें एक सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button