राष्ट्रीय

IAS छोड़ बने नेता, साइकिल से जाते हैं संसद, कौन हैं नए कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

डेस्क: गुरुवार को हुए कैबिनेट फेरबदल में राजस्थान से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने किरेन रिजिजू की जगह केंद्रीय कानून मंत्री बनाए गए। मेघवाल पहले नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के तहत केंद्रीय संसदीय मामलों और संस्कृति के राज्य मंत्री थे।

ज्ञात हो कि भाजपा नेता अर्जुन राम मेघवाल एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं, जिन्होंने प्रशासनिक सेवाओं में प्रवेश किया और राजस्थान सरकार में जिला मजिस्ट्रेट (कलेक्टर) के रूप में सेवा की।

Arjun Ram Meghwal Life Story

अर्जुन राम मेघवाल का राजनीतिक जीवन

वर्ष 2009 में, मेघवाल को बीकानेर से लोकसभा में संसद सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया था और 2014 के आम चुनाव में 16वीं लोकसभा के लिए फिर से निर्वाचित किया गया था। प्रधानमंत्री के रूप में मोदी के पहले कार्यकाल के दौरान संसदीय मामलों, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया।

एक सांसद के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान, वह लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक थे। इसके साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ने उन्हें निचले सदन में हाउस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में भी नामित किया था।

New Law minister Arjun Ram Meghwal

आरम्भिक जीवन

7 दिसंबर 1954 को राजस्थान के बीकानेर के किसमीदेसर गांव में जन्मे अर्जुन रामपाल ने 1977 में बीए और एलएलबी की डिग्री डूंगर कॉलेज से हासिल की। साल 1979 में मास्टर्स पूरा करने के बाद 1982 में उन्होंने राजस्थान लोक सेवा की परीक्षा पास की और RAS अधिकारी बनकर राजस्थान उद्योग सेवा के लिए चुने गए जिसके बाद उन्हें जिला उद्योग केंद्र में सहायक निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया।

1994 में उन्हें राजस्थान के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री हरिश्चंद्र भाभा के ओ एस डी के अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था। अपने कार्यकाल के दौरान मेघवाल ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नति भी की और कई प्रशासनिक पदों पर काम किया। लेकिन बाद में राजनीति में शामिल होने के लिए उन्होंने अपनी स्वेच्छा से भारतीय प्रशासनिक सेवा से रिटायरमेंट ले ली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button