राष्ट्रीय

अलीगढ़ के कारीगर ने रामलला को दिया अनोखा उपहार, वजन 400 किलो

डेस्क: अयोध्या की श्री राम मंदिर को अलीगढ़ के एक कारीगर में अनोखा उपहार दिया है। जिसके चर्चे देशभर में हो रहे हैं। दरअसल अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के लिए अलीगढ़ के एक ताला बनाने वाले कारीगर सत्य प्रकाश वर्मा ने विश्व के सबसे बड़े हाथ से बनाए गए ताले का निर्माण किया है, जिसका वजन 400 किलो है।

इसे बनाने के लिए उन्हें कई महीनों का समय लगा। बताया जा रहा है कि इस ताले का उपयोग राम मंदिर के मुख्य द्वार पर करने के लिए सत्यप्रकाश इससे अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को उपहार स्वरूप देंगे। इनके अलावा बड़ी संख्या में भक्त राम मंदिर के लिए प्रसाद ही दे रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी द्वारा दी गई है।

4 फीट की चाबी से खुलेगी यह ताला

ट्रस्ट इस बात से असमंजस में है कि इतने बड़े ताले का उपयोग आखिर कहां किया जाए। कारीगर सत्य प्रकाश शर्मा के अनुसार उनके पूर्वज 100 वर्षों से भी अधिक समय से हस्त निर्मित तले बना रहे हैं। भगवान राम के लिए सत्य प्रकाश शर्मा ने एक ऐसा ताला बनाया है जो 4 फीट की चाबी से खुलती है। उनके अनुसार इस साले को बनाने के लिए उन्हें दो लाख रुपए खर्च हुए।

उन्होंने इसे अपने सपने की परियोजना बताते हुए कहा कि इससे हकीकत में बदलने के लिए उन्होंने अपनी स्वेच्छा से अपनी सारी जमा पूंजी खर्च कर दी है। ज्ञात होगी 2024 में जनवरी के महीने में मकर संक्रांति के दौरान श्री राम जन्म भूमि मंदिर का उद्घाटन होने वाला है इस दौरान रामलीला की प्राण प्रतिष्ठा भी की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button