अन्य राज्यराजनीति

विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में बड़ी फेरबदल, नवजोत सिंह सिद्धू को मिला यह दायित्व

 

डेस्क: अगले साल पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी सियासत गर्म हो रही थी जिसे ठंडा करने का एक फार्मूला खोज कर निकाला गया है। इस नए फार्मूले में नवजोत सिंह सिद्धू को भी बहुत फायदा मिला है।

अब पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को बनाया जाएगा। हालांकि कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री बने रहेंगे। इसके अलावा भी दो वर्किंग प्रेसिडेंट बनाए जाएंगे जो हिंदू और दलित समुदाय के होंगे।

सुनील जाखड़ के कुर्सी की चढ़ी बली

फिलहाल इस संबंध में किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन इसकी घोषणा भी जल्द ही हो जाएगी। बता दें कि वर्तमान में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ हैं। सिद्धू और कैप्टन के बीच की गरमा गर्मी में सुनील जाखड़ को अपनी कुर्सी का बलिदान देना पड़ा।

पार्टी के कलर को देख राहुल गांधी ने की मीटिंग

सूत्रों की मानें तो 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह के कैबिनेट में नए चेहरों की एंट्री हो सकती है। पंजाब में काफी समय से पार्टी के भीतर कलह चल रहा है। इस विषय पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने बुधवार को एक मीटिंग की थी।

पंजाब कांग्रेस में हर कोई होगा खुश

प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के इस मीटिंग में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल मध्य प्रदेश प्रभारी हरीश रावत भी शामिल थे। हरीश रावत की माने तो कुछ दिनों में ही पंजाब कांग्रेस में “हर कोई” खुश होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button