CM योगी ने पुलिस विभाग के नव नियुक्त कर्मियों को बांटा नियुक्ति पत्र, बताया पहले और अभी के UP में अंतर
डेस्क: 6 जुलाई को राज्य के लोक भवन में पुलिस विभाग के नव नियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के बाद उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कई बातें कहीं। उन्होंने कहा कि पहले यूपी कठिनाइयों वाला प्रदेश माना जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। प्रदेश में दंगे नहीं होते।
उनके अनुसार सभी धर्म स्थलों से शांतिपूर्ण तरीके से लाउडस्पीकर हटा लिए गए हैं और अब सड़कों पर ना हनुमान चालीसा होती है और ना ही नमाज पढ़ा जाता है। उन्होंने आगे कहा कि पहले प्रदेश में लोग दहशत में जीते थे और कानून व्यवस्था सबके लिए नजीर बन चुकी थी लेकिन अब ऐसा नहीं है।
35 अभ्यर्थियों को CM ने बांटे नियुक्ति पत्र
पुलिस विभाग की उपलब्धियों और इसमें महिला कर्मियों के योगदान पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि पिछले 6 वर्षों में पुलिस विभाग में 22000 महिलाओं को भर्ती किया गया है। उनके अनुसार इस विभाग में बड़ी संख्या में महिलाओं का आना प्रदेश के लिए एक अच्छा संकेत है।
उन्होंने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अदालत ने 2017 में पुलिस भर्ती पर रोक लगा दी थी। लेकिन पिछले 6 सालों में भाजपा वाली सरकार के नेतृत्व में 5.50 लाख नौकरियां दी जा चुकी है। लेकिन किसी भी नियुक्ति पत्र पर सवाल नहीं उठाया गया क्योंकि पिछले 6 वर्षों में होने वाली नियुक्तियां मेहनत के बल पर हुई थी हुई है। ज्ञात हो कि इस दिन मुख्यमंत्री ने कुल 35 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए और उसके बाद सभा को संबोधित किया।