मनोरंजन

एक तरफ SDM ज्योति और दूसरी तरफ वर्षा, दोनों में जमीन-आसमान का फर्क; जानिए कहानी

डेस्क: एक तरफ पूरे देश में बरेली की एसडीएम ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक की कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है। एसडीएम ज्योति मौर्य के कारण लोगों का भरोसा पढ़ी-लिखी पत्नियों पर से उठने लगा था। लेकिन आज हम आपको जो कहानी बताने जा रहे हैं इससे एक बार फिर उनपर आपका भरोसा जग जाएगा।

दरअसल यह कहानी आदित्य और वर्षा की है जिनके जीवन में एक ऐसा मोड़ भी आया जब आदित्य ने खुद अपनी पत्नी से कहा कि वह उसे छोड़ कर चली जाए लेकिन उसकी पत्नी ने साफ तौर पर इंकार कर दिया। चलिए जानते हैं कि इनके साथ क्या हुआ था? जब आदित्य ने कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद वर्षा के साथ शादी की उस वक्त उसकी उम्र 24 वर्ष थी।

शादी के बाद सब कुछ सही चल रहा था। लेकिन 2018 के नवम्बर महीने में आदित्य बीमार पड़ने लगे। उन्हें काफी तेज बुखार हुआ। जब उन्होंने इसकी जांच कराई गई तो सब कुछ ठीक था। लेकिन कुछ दिन बाद वह अचानक जमीन पर गिर पड़े और अपने दम पर उठ भी नहीं पा रहे थे। लेकिन कुछ देर बाद सब कुछ ठीक हो गया।

वर्षा ने नहीं छोड़ा आदित्य का साथ

फिर एक दिन ब्रश करते हुए आदित्य का चेहरे का आदित्य के चेहरे का बाया हिस्सा सुन्न पड़ने लगा। जब उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था तब धीरे-धीरे उनका पूरा शरीर सुन्न होने लगा। अस्पताल में जब उनकी जांच की गई तो पता चला उनके चेहरे का बाया हिस्सा और पूरा का पूरा शरीर लकवा मार चुका है। इस वक्त उनकी उम्र मात्र 26 वर्ष थी। डॉक्टर ने बताया कि उन्हें Guillain-Barre Syndrome हो गया है जिससे रिकवर होना लगभग नामुमकिन है।

आदित्य को यह मंजूर नहीं था कि उनकी वजह से उनकी पत्नी को परेशानी हो। इसलिए उन्होंने अपनी पत्नी को उन्हें छोड़कर चले जाने के लिए कहा। लेकिन वर्षा ने इससे इंकार कर दिया और इस मुश्किल वक्त में अपने पति का साथ निभाती रही। काफी समय बीत गया और 1 दिन आदित्य अपने उंगलियों को हिलाने में सफल हुए।

इसके बाद धीरे-धीरे वह अपने पैरों पर भी खड़ा होने लगे लेकिन जैसे ही सब कुछ ठीक होने लगा था, उन्हें एक माइनर कार्डियक अरेस्ट आ गया। इससे रिकवर होने में उन्हें 9 महीने का समय लग गया। अंत में आदित्य अपने पैरों पर खड़े हुए और एक फिटनेस ट्रेनर के तौर पर अपना करियर शुरू किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button