अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

85 भारतीयों को लेकर भारत आ रहा भारतीय वायुसेना का विमान, काबुल से किया एअरलिफ्ट

 

डेस्क: वर्तमान में अफगानिस्तान में तालिबान का कहर छाया हुआ है। ऐसे में वहां की जनता पलायन कर रही है। अफगानिस्तान में रहने वाले भारतीय नागरिक भी जल्द से जल्द भारत आने की कोशिश में लगे हुए हैं। इस बीच भारतीय वायु सेना के एक C-130J विमान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से पचासी भारतीयों को एअरलिफ्ट करवाया। बता दें कि एअरलिफ्ट के इस ऑपरेशन में विदेश मंत्रालय के कई अफसरों ने लगातार अपनी नजर बनाई हुई है।

लौटते वक़्त तजाकिस्तान में रुका था विमान

अफगानिस्तान से भारतीयों को वापस उनके देश लाने वाला C-130J विमान अपने सफर के दौरान तजाकिस्तान में इंधन के लिए रुका था। इंधन की आपूर्ति हो जाने के बाद विमत अब फिर एक बार भारत के लिए उड़ान भर चुकी है। बताया जा रहा है कि भारतीय नागरिकों के रेस्क्यू के लिए भारत सरकार, अमेरिकी सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है।

Airlift में आ रही है परेशानियां

काबुल में भारतीय वायुसेना के विमान को लैंड कराने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि वहां तालिबान का कब्जा हो चुका है। इसके अलावा कई जगहों पर तालिबान के आतंकियों ने चेक पोस्ट बनाया हुआ है। वह भारतीय विमान को काबुल एयरपोर्ट में उतरने नहीं देना चाहते। लेकिन अंतर्राष्ट्रीय दबाव के कारण वह कुछ नहीं कर पा रहे हैं।

फंसे हुए हैं 400 से अधिक नागरिक

सूत्रों की मानें तो अफगानिस्तान में अभी भी 400 से अधिक भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं भारत सरकार भी लगातार इन नागरिकों को वापस भारत लाने की कोशिशें कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय नागरिकों को सुरक्षित लाने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही पिछले दिनों प्रधानमंत्री ने कहा था कि भारतीय नागरिकों के अलावा भी जितने सिख व हिंदू शरणार्थी अफगानिस्तान में फंसे हुए हैं, भारत उनकी भी मदद करेगा।

इससे पहले भी दो C-17 एयरक्राफ्ट 15 अगस्त को काबुल के भारतीय दूतावास के कर्मचारियों को निकालकर भारत वापस लौट चुके हैं। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में भारतीय वायु सेना के अलावा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस भी शामिल थे। भारतीय कर्मचारियों को लेने पहुंचे विमान से पलायन करने के उम्मीद में कई अफगान नागरिक भी एयरपोर्ट पहुंचे थे। इस चुनौतीपूर्ण माहौल में भी भारतीय वायु सेना के एयरक्राफ्ट में उड़ान भरकर भारतीय कर्मचारियों को सही सलामत वापस भारत ले आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button