UP सरकार का अनोखा फैसला, सभी सरकारी स्कूलों में ‘चंद्रयान-3’ की लैंडिंग का सीधा प्रसारण
![Live telecast of Chandrayaan-3 landing in all government schools of UP](https://akjnews.com/wp-content/uploads/2023/08/Live-telecast-of-Chandrayaan-3-landing-in-all-government-schools-of-UP-780x419.jpg)
![Live telecast of Chandrayaan-3 landing in all government schools of UP](https://akjnews.com/wp-content/uploads/2023/08/Live-telecast-of-Chandrayaan-3-landing-in-all-government-schools-of-UP-780x419.jpg)
डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग का पूरे राज्य में स्थित सभी सरकारी स्कूलों में सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस दौरान सभी स्कूल शाम को विशेष रूप से एक घंटे के लिए खुलेंगे।
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य सरकार के शिक्षा मंत्रालय के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा है कि “23 अगस्त को शाम 5.27 बजे चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग प्रक्रिया का सीधा प्रसारण इसरो की वेबसाइट, यूट्यूब चैनल और डीडी नेशनल पर किया जाएगा। ऐसे में शाम 5.15 बजे से 6.15 बजे तक स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में विशेष बैठकें आयोजित कर लाइव प्रसारण की व्यवस्था की जानी चाहिए।”
CM योगी के फैसले कि हो रही सराहना
CM योगी के इस फैसले परअतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक, मधुसूदन हुल्गी ने कहा, “यह पहली बार है कि सरकार ने ऐसे ऐतिहासिक अवसर पर छात्रों को शिक्षित करने के लिए शाम को स्कूल खोलने का फैसला किया है।”
उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो न केवल छात्रों के जिज्ञासा को बढ़ावा देगा बल्कि हमारे युवाओं के मन में अन्वेषण के लिए एक जुनून भी जगाएगा। राज्य सरकार ने सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान स्कूलों के प्राचार्यों को स्कूलों में लाइव प्रसारण के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।
उल्लेखनीय है कि ज्ञात हो कि बुधवार शाम को, चंद्रयान -3 का विक्रम लैंडर प्रज्ञान रोवर के साथ चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च किया था।
भारत के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 के घोषित उद्देश्य सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग, चंद्रमा की सतह पर रोवर का घूमना और यथास्थान वैज्ञानिक प्रयोग हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस और चीन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश होगा, लेकिन चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला भारत दुनिया का एकमात्र देश होगा।