राष्ट्रीय

पोर्नोग्राफी केस में सामने आया नया नाम, गंदे कंटेंट उपलब्ध कराने के लिए हुई थी डील

 

डेस्क: सोमवार 19 जुलाई के दिन एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गंदे कंटेंट बनाकर उससे ऐप के माध्यम से प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद उनसे 2 घंटे की पूछताछ की गई। जिसके बाद मंगलवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया।

मंगलवार के दिन अदालत ने उन्हें 23 जुलाई तक पुलिस रिमांड में भेज दिया। इस दौरान पूछताछ करने के बाद इस केस में कई और नाम सामने आए। राज कुंद्रा के इस काम में उसके साथ कई और लोग जुड़े हुए थे। इस बात का पता पुलिस को चलते ही पुलिस और तेजी से इस केस की छानबीन में जुट गई है।

punam-pandey-involved-in-raj-kundra-case

 

शर्लिन चोपड़ा सहित कई और थे शामिल

राज कुंद्रा के इस गैरकानूनी काम में एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे का नाम सामने आया है। दरअसल, महाराष्ट्र साइबर सेल द्वारा दर्ज किए गए बयान के आधार पर बताया जा रहा है कि इस केस में शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे भी आरोपी हैं।

शर्लिन के साथ कुंद्रा का कॉन्ट्रैक्ट

सूत्रों की मानें तो शर्लिन चोपड़ा और राज कुंद्रा के बीच 50-50 का एक कॉन्ट्रैक्ट हुआ था। इस कॉन्ट्रैक्ट के अंतर्गत इन्हें विदेशी कंपनियों के ऐप के लिए अश्लील कंटेंट उपलब्ध कराना था। शर्लिन के पूर्व वकील का कहना है कि वह पहले भी अपना पॉर्नोग्राफी ऐप चलाती थी लेकिन वह काम इतना अच्छा नहीं चल रहा था।

शर्लिन ने राज पर लगाया आरोप

कुछ समय बाद शर्लिन चोपड़ा की मुलाकात राज कुंद्रा से हुई और राज कुंद्रा ने उन्हें 50% का प्रॉफिट ऑफर किया। इसके बाद दोनों पार्टनरशिप में काम करने लगे। शर्लिन चोपड़ा का राज कुंद्रा का आरोप है कि राज कुंद्रा की वजह से ना चाहते हुए भी पूरी तरह से वह पोर्न इंडस्ट्री में आ चुकी है।

कैसे बनाते थे लड़कियों को अपना शिकार

सूत्रों की माने तो राज कुंद्रा और शर्लिन चोपड़ा इंडस्ट्री में आने वाले नहीं लड़कियों को पैसों का लालच देकर उनसे इस तरह के काम करवाया करते थे। इसके लिए उन्होंने अलग से मुंबई में एक बंगला भी किराए पर लिया हुआ था। राज कुंद्रा के खिलाफ पॉर्नोग्राफिक कंटेंट शेयर करने का केस दर्ज किया गया था। के बाद 19 जुलाई 2021 को उन्हें पॉर्नोग्राफिक कंटेंट सूट करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button