अंतरराष्ट्रीय

अंतरिक्ष की सैर कर लौट आए जेफ बेज़ोस, बनाया रिकॉर्ड, देखें वीडियो

डेस्क: कुछ समय पहले ही रिचर्ड बैनसन अपनी वर्जिन गैलेक्टिक रॉकेट से अंतरिक्ष की यात्रा कर लौटे थे। इस दौरान वह अंतरिक्ष की छोर तक पहुंचने में कामयाब रहे थे। उनके इस सफर के दौरान भारतीय मूल की शिरीषा बांदला सहित कई अन्य लोग भी उनके साथ थे।

रिचर्ड बैनसन के बाद अब दुनिया के सबसे अमीर आदमी जेफ बेज़ोस भी अपनी कंपनी ब्लू ओरिजिन के न्यू शेफर्ड स्पेस कैप्सूल की मदद से अंतरिक्ष की यात्रा की। इस यात्रा के दौरान उनके साथ उनके भाई मार्क बेज़ोस, 82 वर्षीय वैली फंक और 18 वर्षीय ओलवित डायमेन थे।

अंतरिक्ष के सैर के लिए जेफ बेज़ोस उत्सुक

बेज़ोस के स्पेस कैप्सूल न्यू शेफर्ड में बड़ी-बड़ी खिड़कियां बनी हुई थी जिससे सभी लोग नीली धरती का खूबसूरत नजारे का मजा लिया। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह नर्वस हैं? इस पर उन्होंने कहा था कि वह नर्वस नहीं उत्सुक हैं। वह यह जानने के लिए उत्सुक है अंतरिक्ष में वह क्या सीखेंगे?

new-shephard-rocket

11 मिनट में पूरा हुआ सफर

भारतीय समय के अनुसार 20 जुलाई की शाम 6:45 बजे अमेरिका के टेक्सास शहर से बेज़ोस का अंतरिक्ष यान ने उड़ान भरी। जबकि पूरी 3:00 से 6:15 बजे ही कैप्सूल में बैठ चुके थे। न्यू शेफर्ड के उड़ान भरने के बाद 76 किलोमीटर की ऊंचाई पर जाकर बूस्टर पेस्ट कैप्सूल से अलग हो गया और लांच पैड से लगभग 2 मील दूर लैंड किया। वहीं स्पेस कैप्सूल अंतरिक्ष में 106 कि.मी. की ऊंचाई तक गई जहां अंतरिक्ष यात्रीयों ने जीरो ग्रैविटी का मजा लिया।

इस सफर के दौरान सभी अंतरिक्ष यात्री लगभग 4 मिनट तक जीरो ग्रेविटी का अनुभव लिया। स्पेस क्रू के अंतरिक्ष की सैर कर धरती में वापस आने में लगभग 11 मिनट का समय लगा। अंत में पैराशूट की मदद से अंतरिक्ष यात्रियों की लैंडिंग हुई।

jeff-bezos-and-team-returned-from-space

वैली फंक ने बनाया रिकॉर्ड

वैसे तो न्यूज़ शेफर्ड कैप्सूल को 6 लोगों के लिए बनाया गया है, लेकिन जेफ बेज़ोस के साथ केवल 3 लोग ही अंतरिक्ष में गए थे। इस क्रू के अंतरिक्ष का सफर कर लौटने के साथ ही 82 वर्षीय वैली फंक अंतरिक्ष जाकर लौटने वाली अभी तक की सबसे बुजुर्ग महिला बन चुकी हैं।

wally-funk-made-a-record

एक के बाद एक करके कई अरबपति जा रहे स्पेस

सबसे पहले अमेरिकी बिजनेसमैन रिचर्ड ब्रैनसन अपने अंतरिक्ष यान की सहायता से स्पेस में गए। जिससे ठीक बाद जेफ बेज़ोस भी अब अंतरिक्ष के सफर पर जाने वाले हैं। ऐसे में अब कहां जा रहा है दुनिया के सभी अरबपति अंतरिक्ष की रेस में निकल चुके हैं। देखना यह है कि इस रेस में अब अगला कौन है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button