राष्ट्रीय

US में जिस होटल में PM रुके, 1 दिन का किराया सुनकर उड़ जाएंगे होश!

डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलहाल अमेरिका की यात्रा में गए हुए हैं। अपनी यात्रा के दौरान ही उन्होंने यूएस मुख्यालय में आयोजित होने वाले योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया। इसके बाद वो वॉशिंगटन डीसी के लिए रवाना हो गए।

22 जून को पीएम मोदी का व्हाइट हाउस में भव्य स्वागत होने वाला है। अपनी यात्रा के दौरान पीएम वॉशिंगटन डीसी के सबसे नामचीन होटल विलार्ड इंटरकॉन्टिनेंटल में रुकेंगे बता दें कि यह होटल अमेरिका का सबसे प्रसिद्ध होटलों में से एक है, जिसके 1 दिन का किराया जानकार आपके होश उड़ जाएंगे।

इतना है पीएम के एक दिन के होटल का खर्च

यह आलीशान होटल व्हाइट हाउस के पास ही स्थित है। दूसरे देशों से अमेरिकी राष्ट्रपति की मेजबानी में पहुंचने वाले सभी मेहमानों को यहीं पर ठहराया जाता है। इस होटल के नाम 200 वर्षों से अधिक समय से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपतियों और राष्ट्रपति की मेजबानी में पहुंचे अन्य देशों के मेहमानों की मेजबानी करने का रिकॉर्ड शामिल है।

इस होटल में कुल 335 कमरे हैं जिन्हें नेवी ब्लू, ग्रे, आइवरी और गोल्ड कलर से पेंट किया गया है। इस होटल में रुकने का एक दिन का किराया $360 से $390 है जो भारतीय मुद्रा में ₹26000 से ₹29000 के बराबर है। वहीं इस होटल के सुईट का किराया 45000 से शुरू होता है।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button