राष्ट्रीय

राष्ट्रपति मुर्मू ने लॉन्च किया विंध्यगिरि, अब नौसेना को होगा यह फायदा 

डेस्क: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुगली नदी के तट पर भारत के नवीनतम युद्धपोत ‘आईएनएस विंध्यगिरि’ को लॉन्च किया। राष्ट्रपति मुर्मू भारतीय नौसेना के लिए उन्नत स्टील्थ फ्रिगेट का उद्घाटन करने के लिए गुरुवार सुबह कोलकाता पहुंचे।
कर्नाटक में पर्वत श्रृंखला के नाम पर रखा गया विंध्यगिरि प्रोजेक्ट 17ए फ्रिगेट्स का छठा जहाज है। प्रोजेक्ट के अधिकारियों ने बताया कि इस अत्याधुनिक जहाज को नवीनतम उपकरणों से सुसज्जित किया जाएगा और सेवा में शामिल करने के लिए भारतीय नौसेना को सौंपे जाने से पहले व्यापक परीक्षणों से गुजरना होगा।

अब तक का सबसे अत्याधुनिक युद्धपोत विंध्यगिरि

जीआरएसई के एक अधिकारी के अनुसार 149 मीटर लंबा P17A जहाज लगभग 6,670 टन का विस्थापन और 28 समुद्री मील की गति के साथ अब तक का सबसे अत्याधुनिक युद्धपोत है।
रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी किये गए एक बयान के अनुसार यह युद्धपोत बेहतर स्टेल्थ सुविधाओं, उन्नत हथियारों और सेंसर और प्लेटफ़ॉर्म प्रबंधन प्रणालियों के साथ शिवालिक क्लास प्रोजेक्ट 17 फ्रिगेट्स के अनुवर्ती हैं और हवा, सतह और उपसतह के सभी तीन आयामों में खतरों को बेअसर करने में सक्षम हैं।
विंध्यगिरि भारतीय नौसेना के लिए रक्षा पीएसयू जीआरएसई द्वारा बनाए जा रहे तीन जहाजों में से आखिरी है। इस परियोजना के तहत पहले पांच जहाज 2019 और 2022 के बीच लॉन्च किए गए थे। ज्ञात हो कि राष्ट्रपति बनने के बाद दौपदी मुर्मू की पश्चिम बंगाल की यह दूसरी यात्रा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button