उद्धव ठाकरे का केंद्र सरकार पर तंज, केंद्र सरकार पर लगाए ये आरोप
डेस्क: राजनीति में अक्सर अलग पार्टियों के नेता एक-दूसरे को आड़े हाथों लेते रहते हैं। आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला राजनीति में कभी नहीं थमता। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा पर बिना नाम लेते हुए अराजकता फैलाने का आरोप लगाया है।
उद्धव ठाकरे ने अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि महामारी के इस दौर में भी भाजपा सत्ता के लिए ही काम कर रही है। ठाकरे के अनुसार सत्ता की लालसा के साथ काम करने पर देश में अराजकता फैलेगी।
ठाकरे के अनुसार यदि उन्हें वोट देने वाली जनता इस महामारी में नहीं बच सकती तो ऐसे में सत्ता में होने का क्या फायदा! उन्होंने किसी भी दल का नाम न लेते हुए कहा कि “सत्ता के लालच मैं काम करने से देश में अराजकता फैलेगी।”
उद्धव ठाकरे ने और भी कहा कि वे राजनीति में केवल अपने पिता की मदद करने के लिए आए थे। उनका मुख्यमंत्री बनने का कभी भी सपना नहीं था। उनके अनुसार वे केवल अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं और अपनी क्षमता के अनुसार सब कुछ कर रहे हैं।
बता दें कि लगभग 100 साल बाद आए इस महामारी के समय देश में अराजकता फैली हुई है। इससे बचने का एकमात्र उपाय केवल वैक्सीनेशन है। लेकिन वैक्सीन की कमी के कारण वह भी सही से नहीं हो पा रही है। ऐसे में कई विपक्षी दल केंद्र पर सवाल उठा रहे हैं।
हालांकि कोरोना से लड़ने के लिए केंद्र लगातार वैक्सीन मुहैया करवाने में जुटी हुई है। भारत बायोटेक और सिरम इंस्टीट्यूट के अलावा भी कई अन्य कंपनियां देश में व्यक्त बनाने में जुटी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक दावे के अनुसार दिसंबर तक देश में 216 करोड़ कोरोनावायरस इन उपलब्ध हो जाएंगे।