राष्ट्रीय

BJP Candidate List 2022 UP: CM योगी गोरखपुर से लड़ेंगे चुनाव, जानिए कहाँ से लड़ रहे केशव प्रसाद

डेस्क: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का कार्य शुरू हो चुका है। मतदाताओं में यह चर्चा का विषय बना हुआ था की योगी आदित्यनाथ कहाँ से चुनाव लड़ने वाले हैं। इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शनिवार को यूपी चुनाव के पहले और दूसरे चरण के लिए भाजपा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय मंत्री ने बताया कि गोरखपुर से सीएम योगी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने वाले हैं। साथ ही, भाजपा के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिराथू सीट से विधानसभा चुनाव लड़ते दिखेंगे। जबकि भाजपा नेता श्रीकांत शर्मा मथुरा से उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे।

“महामारी के इस दौर में भी हमे जीत का भरोसा है।” – धर्मेंद्र प्रधान

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पहले और दूसरे चरण के सीटों के लिए भाजपा प्रत्याशियों के नाम ऐलान करते हुए अपनी जीत पर भरोसा जताया है। उनके अनुसार, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में 15 कड़ोड़ मतदाता मतदान करने वाले हैं जिसमे उनकी जीत निश्चित है। बता दें कि पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिए 113 सीटों में से 105 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है।

अपनी बात को पूरी करते हुए उन्होंने आगे कहा कि महामारी के इस काल में भी उन्हें विश्वास है कि जीत उन्हीं की होगी। 2017 से पहले यूपी का हाल बेहाल था। पिछले चुनाव में उन्होंने विकास को मुद्दा बनाकर गुंडाराज के खिलाफ खड़ा कर चुनाव जीता। अब गरीब महिलाओं के खाते में सीधे पैसे जाते हैं, अपराध कम हुआ है और महिलाएं हैं उत्तर प्रदेश में खुलकर सड़क पर निकलती हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button