बिहार

बिहार की चमकी किस्मत, जल्द ही सभी राज्यवासी होने वाले हैं मालामाल

 

डेस्क: अक्सर बिहार को देश का सबसे पिछड़ा राज्य कहा जाता है जबकि यह सच नहीं है। वर्तमान में बिहार जैसी प्रगति शायद ही किसी अन्य राज्य में हो रही होगी। इसी बीच बिहार के जमुई जिले के सोनो प्रखंड में देश का सबसे बड़ा सोने का भंडार मिला है जिसके बाद से ऐसा कहा जा रहा है जल्द ही बिहार देश का सबसे अमीर राज्य बनने वाला है।

बिहार में देश का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार होने की खबर की पुष्टि स्वयं केंद्रीय खनन मंत्री प्रहलाद जोशी ने की है। बताया जा रहा है कि इस स्वर्ण भंडार से मिलने के बाद जमुई जिले के सोनो प्रखंड में ही पूरे बिहार का 44% सोना पाया जाएगा। बताया जा रहा है जल्द ही यहां सोने का खनन कार्य भी शुरू होने वाला है।

सूत्रों की माने तो बिहार के जमुई जिले में सोने का भंडार मिलने से बिहार और जमुई समृद्ध होगा साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। बता दें कि लगभग 15 वर्ष पहले भी कोलकाता की एक टीम उस इलाके के सर्वेक्षण के लिए गई थी। उस वक्त कोलकाता की टीम ने भी वहां सोने के साथ अन्य खनिज मिलने की बात कही थी। अब केंद्रीय खनन मंत्री प्रहलाद जोशी के इस बात की पुष्टि करने के बाद लोगों में काफी उत्साह है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button