अभिव्यक्ति

इंजीनियरिंग छोड़कर बने ‘सन ऑफ बिहार’, इतनी है मनीष कश्यप की कुल संपत्ति

डेस्क: अगर आप यूट्यूब या फेसबुक चलाते हैं तो आपने एक इंसान का वीडियो जरूर देखा होगा जिसके हाथ में एक माइक और गले पर एक गमछा रहता है और वह निडरता के साथ आक्रामक होकर जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाता है। यह कोई और नहीं बल्कि बिहार का इस वक्त का सबसे चर्चित शख्सियत मनीष कश्यप है जिससे सन ऑफ बिहार के नाम से भी जाना जाता है।

खुद को पत्रकार कहने वाले मनीष कश्यप को बहुत कम समय में ही बहुत ज्यादा ख्याति प्राप्त हो गई। इसका एक कारण है निडर और इमानदार होकर पत्रकारिता करना। मोबाइल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना लोहा मनवाने वाले मनीष कश्यप ने पत्रकारिता शब्द के मायने ही बदल कर रख दिए हैं। वह बिना डरे अपने चैनल से सच को सच और गलत को गलत कहने की हिम्मत रखते हैं। यही कारण है कि आज लगभग हर युवा उन्हें अपने रोल मॉडल की तरह देखता है।

 Manish Kashyap Net Worth

काफी कम समय में पाई लोकप्रियता

देश के अलग-अलग जगहों पर हो रहे गलत कार्यों की जानकारी अलग अंदाज में देने की वजह से उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ गई है। उनके चैनल सच तक न्यूज़ ने काफी कम समय में लोकप्रियता हासिल कर ली है। आज उनके फेसबुक पर 8 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं जबकि चैनल पर 10 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स है।

पश्चिमी चंपारण जिले के एक छोटे से गांव डूमरी महनवा में जन्मे मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी कुमार तिवारी एक मध्यम परिवार से आते हैं। उनके पिता उदित कुमार तिवारी वर्तमान में भारतीय सेना में कार्यरत हैं। अपने गांव से ही प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए महाराष्ट्र चले गए। महाराष्ट्र के सावित्रीबाई फूले यूनिवर्सिटी से उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की।

 Manish Kashyap Son of Bihar

फेसबुक और यूट्यूब से शुरू किया पत्रकारिता

अपनी डिग्री पूरी करने के बाद उन्हें ऐसा लगा कि वह किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने के लिए नहीं बने हैं। बल्कि उनका जन्म लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए हुआ है। यही सोच लेकर वह अपने गांव वापस आ गए और एक फेसबुक और यूट्यूब चैनल के माध्यम से पत्रकारिता शुरू कर दी। शुरू में इन्होंने बिहार में सड़क बनाने वाले ठेकेदारों द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार को उजागर करना शुरू किया।

इनके आक्रामक और बेबाक स्वभाव के कारण जल्द ही इनके चैनल में फॉलोअर्स की बाढ़ सी आ गई। आज देश का बच्चा बच्चा मनीष कश्यप का नाम जानता है। मनीष की अधिकांश आय मीडिया कंपनी और गूगल एडसेंस से आती है। वह स्पॉन्सरशिप और ब्रांड एंडोर्समेंट के माध्यम से भी पैसा कमाते हैं। उनकी अनुमानित वार्षिक आय 10.80 लाख रु. से 19.32 लाख रु. है। ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि मनीष कश्यप की कुल संपत्ति 63 लाख रुपये की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button