गर्म अंगारों पर नंगे पैर चले संबित पात्रा
![Sambit Patra walks barefoot on hot coals](https://akjnews.com/wp-content/uploads/2023/04/Sambit-Patra-walks-barefoot-on-hot-coals-780x419.jpg)
![Sambit Patra walks barefoot on hot coals](https://akjnews.com/wp-content/uploads/2023/04/Sambit-Patra-walks-barefoot-on-hot-coals-780x419.jpg)
डेस्क: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ओडिशा के पुरी जिले में चल रही झामू जात्रा में गर्म अंगारों पर नंगे पैर चले। वह मंगलवार को जलते हुए कोयले पर लगभग 10 मीटर पैदल चले।
बाद में पात्रा ने ट्वीट कर कहा, ‘आज मैंने पुरी जिले के समंग पंचायत के रेबती रमन गांव की तीर्थ यात्रा में भाग लिया, अग्नि पर चलकर मां की पूजा की और उनका आशीर्वाद लिया और ग्रामीणों के सुख-समृद्धि की कामना की।’
पात्रा ने कहा, “इस तीर्थयात्रा में, मैं आग पर चलकर और माता (देवी दुलन) का आशीर्वाद प्राप्त करके धन्य महसूस कर रहा हूं।”
शक्ति पूजा हमारी सनातन संस्कृति एवं परंपरा का अहम हिस्सा है, पुरी जिले के समंग पंचायत के रेबती रमण गांव में आयोजित यह दण्ड और झामू यात्रा इसी प्राचीन परंपरा का प्रतीक है।
इस तीर्थयात्रा में अग्नि पर चलकर मां की पूजा-अर्चना एवं आशीर्वाद प्राप्त कर, खुद को धन्य अनुभव कर रहा हूँ।… pic.twitter.com/oTciqW61Gj
— Sambit Patra (@sambitswaraj) April 11, 2023
वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि उन्होंने लोगों के कल्याण और क्षेत्र में शांति के लिए आग पर चलने का कार्य किया है।
परंपरा के अनुसार, झामू जात्रा एक तपस्या है और भक्त की इच्छाओं की पूर्ति के लिए देवी दुलन को प्रसन्न करने के लिए आग पर चलकर खुद को पीड़ा पहुँचाते हैं।