अंतरराष्ट्रीय

Sirisha Bandla : वर्जिन गैलेक्टिक की एयरक्राफ्ट से अंतरिक्ष में जा रही आंध्र प्रदेश की सिरिशा बांदला

 

डेस्क: आंध्र प्रदेश के गुंटूर की रहने वाली सिरिशा बांदला अंतरिक्ष यात्रा पर जा रही है। कल्पना चावला व सुनीता विलियम्स के बाद वह तीसरी भारतीय मूल की नागरिक हैं जो अंतरिक्ष यात्रा पर जाएंगी। इससे पहले कल्‍पना चावला अंतरिक्ष में गई थीं और दुर्भाग्‍यवश स्‍पेस शटल कोलंबिया की दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी।

सिरिशा बांदला ने वर्ष 2015 में वर्जिन को जॉइन किया था और इसके बाद उन्‍होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

वर्जिन गैलेक्टिक के मालिक और मशहूर उद्योगपति रिचर्ड ब्रेनसन अंतरिक्ष की सैर करने जा रहे हैं। रिचर्ड आगामी 11 जुलाई को अंतरिक्ष के सफर पर रवाना होंगे। इस दौरान उनके साथ भारत में जन्‍मी सिरिशा बांदला भी जा रही हैं। सिरिशा बांदला वर्जिन गैलेक्टिक कंपनी में सरकारी मामलों और शोध कार्य से जुडीं अधिकारी हैं। रिचर्ड के साथ 5 अन्‍य यात्री अंतरिक्ष की यात्रा पर जा रहे हैं। भारत में जन्‍मी सिरिशा दूसरी ऐसी महिला हैं जो अंतरिक्ष के खतरनाक सफर पर जा रही हैं।

सिरिशा ने जार्जटाउन यूनिवर्सिटी से एमबीए किया

सिरिशा बांदला वर्जिन ऑर्बिट के वॉशिंगटन के कामकाज को भी देखती हैं। इसी कंपनी ने हाल ही में बोइंग 747 प्‍लेन की मदद से एक सैटलाइट को अंतरिक्ष में लॉन्‍च किया था। उन्‍होंने जार्जटाउन यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है।

रिश्तेदारों ने सुरक्षित यात्रा की कामना की

सिरिशा की एक रिश्‍तेदार रामाराव ने कहा, ‘निश्चित रूप से सबसे अच्‍छी बात यह होगी कि वह रिचर्ड के साथ अंतरिक्ष में जा रही हैं। हमें उस पर गर्व है। हम उसकी सुरक्षित यात्रा की कामना करते हैं।’

sirisha-bandla-going-to-space-in-virgin-galactic-aircraft

भारत से राकेश शर्मा सबसे पहले अंतरिक्ष में गये थे

भारत की ओर से राकेश शर्मा सबसे पहले अंतरिक्ष में गए थे। इसके बाद कल्‍पना चावला गई थीं। वहीं भारतीय मूल की सुनीता विलियम्‍स ने भी अंतरिक्ष में कदम रखा था।

अरबपति कारोबारी जेफ बेजोस भी जाने की तैयारी में

बता दें कि अमेरिकी अंतरिक्षयान कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक के रिचर्ड ब्रेनसन अपने साथी अरबपति कारोबारी जेफ बेजोस से नौ दिन पहले अंतरिक्ष यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं।

चालक दल के सभी सदस्य कंपनी के कर्मचारी

ब्रेनसन की कंपनी ने बृहस्पतिवार की शाम घोषणा की उसकी अगली अंतरिक्ष उड़ान 11 जुलाई को होगी और इसके संस्थापक समेत छह लोग उस उड़ान का हिस्सा होंगे।

अंतरिक्ष यान न्यू मेक्सिको से उड़ान भरेगा

यह अंतरिक्ष यान न्यू मेक्सिको से उड़ान भरेगा जिसमें चालक दल के सभी सदस्य कंपनी के कर्मचारी होंगे। वर्जिन गैलेक्टिक के लिए यह अंतरिक्ष तक जाने वाली चौथी उड़ान होगी।

बेजोस 20 जुलाई को अंतरिक्ष में जाएंगे

बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन ने कहा था कि बेजोस 20 जुलाई को अंतरिक्ष में जाएंगे और उनके साथ एयरोस्पेस जगत की एक अग्रणी महिला होंगी जिन्होंने वहां जाने के लिए 60 वर्षों तक इंतजार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button