क्राइम

कौन है मुनमुन धामेचा? क्रूज़ रेव पार्टी में हुई आर्यन खान के साथ गिरफ्तार, क्या है आर्यन के साथ संबंध

 

डेस्क: मुंबई के एक हाई प्रोफाइल रेव पार्टी में एनसीबी का छापा पड़ने के बाद आठ लोगों को नशीले पदार्थों का सेवन करने के अपराध में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद से ही लगातार आर्यन खान सुर्खियों में छाए हुए हैं। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि आर्यन के अलावा भी साथ अन्य 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

क्या है आर्यन खान के साथ संबंध?

NCB द्वारा हिरासत में लिए गए 8 लोगों पर आरोप था कि इन्होंने रेव पार्टी के दौरान ड्रग्स सहित अन्य नशीले पदार्थों का सेवन किया था। इनमें से 5 लोगों को जमानत मिल गई है। लेकिन आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा को जमानत नहीं मिल सकी है। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ मुनमुन धामेचा को भी कस्टडी में रखा जाएगा। इन तीनों को 7 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में रखा जाएगा। एनसीबी की टीम लगातार तीनों से पूछताछ कर रही है।

Who-is-Munmun-Dhamecha

कौन है मुनमुन धामेचा?

आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट को लगभग सभी लोग जानते हैं लेकिन मुनमुन धामेचा को काफी कम लोग जानते हैं। बता दें कि मुनमुन एक फैशन मॉडल है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। बताया जा रहा है कि वह मॉडलिंग करते हुए ही संपर्क में आई। मध्य प्रदेश की रहने वाली मुनमुन को एनसीबी ने बीते शनिवार मुंबई के एक क्रूज़ पर चल रही रेव पार्टी से गिरफ्तार किया था।

बता दें कि मुनमुन के पिता का निधन काफी समय पहले ही हो गया था। पिछले साल उनके मां का भी निधन हो गया था। मुनमुन का भाई प्रिंस धामेचा दिल्ली में नौकरी करता है। मध्यप्रदेश में रहकर ही मुनमुन ने अपनी पढ़ाई पूरी की और इसके बाद अपने भाई के पास दिल्ली चली आई। मुनमुन ने अपने सोशल मीडिया में कई अभिनेताओं के साथ सेल्फी अपलोड कर रखा है।

पुलिस को पहले ही मिल गई थी जानकारी

अधिकारिक सूत्रों की मानें तो मुंबई पुलिस को पहले ही इस रेव पार्टी में ड्रग्स का उपयोग होने की जानकारी मिल गई थी। जिसके बाद एलसीडी के मुंबई के डायरेक्टर समीर वानखेडे ने अन्य अधिकारियों के साथ इस पार्टी में सभी को रंगे हाथों पकड़ने का फैसला किया। वह अपने अधिकारियों के साथ साधारण यात्री बंद कर क्रूज़ में सवार हुए और इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button