अभिव्यक्ति

पिता बेचते हैं दूध, बेटी ने टॉपर बनकर किया परिवार का नाम रौशन, बनना चाहती है IAS

डेस्क: बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (बीएसईबी) ने बीएसईबी इंटर-बोर्ड परीक्षा परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। परिणाम 21 मार्च को दोपहर 2 बजे घोषित किया गया। इस साल, 83.7 प्रतिशत से अधिक छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। साइंस स्ट्रीम में इस साल आयुषी नंदन ने टॉप किया है।

आयुषी ने 500 में से 474 अंक (94.8 प्रतिशत) हासिल कर पुरे राज्य में अपने माता-पिता का नाम रौशन किया है। वह बिहार के खगड़िया जिले के आर लाल कॉलेज की छात्रा है। आयुषी खगड़िया जिले के मानसी मटिहानी की रहने वाली हैं। बता दें कि आयुषी ने इससे पहले मैट्रिक परीक्षा में 9वीं रैंक हासिल की थी।

topper Ayushi Nandan

पिता का है दूध का कारोबार

आयुषी के पिता श्रवेश कुमार एक साधारण व्यक्ति हैं जो खेती-बाड़ी करते हैं। खेती-बाड़ी के अलावा उनके पिता का दूध का कारोबार भी है। आयुषी की माता अमीषा कुमारी एक गृहणी है। आयुषी के अनुसार वह प्रतिदिन 8 घंटे पढ़ाई करती थी। उन्हें खुद पर पूरा विश्वास था क्यों परीक्षा में अच्छे अंक जरूर लाएंगी। लेकिन उन्हें इस बात की उम्मीद नहीं थी कि वह टॉपर बन जाएंगी।

इंटरमीडिएट में साइंस स्ट्रीम की टॉपर बनने से पहले आयुषी मैट्रिक में भी नौवां रैंक ला चुकी है। उनकी इस सफलता से उनके परिवार में खुशी की लहर छा गई है। इसके साथ ही उनके घर में रिश्तेदारों और पड़ोसियों के बधाइयों का तांता लग गया है। आयुषी का कहना है कि आगे चलकर आईएएस अफसर बनना चाहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button