राष्ट्रीय

नहीं रही ‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर, इतनी संपत्ति की थी मालकिन

 

डेस्क: 6 फरवरी की सुबह एक खबर हवा की तरह पूरे देश में फैल गई कि लता मंगेशकर अब इस दुनिया में नहीं रही। इसके साथ ही लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया। लता मंगेशकर का भारतीय संगीत जगत में काफी महत्वपूर्ण स्थान रहा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि उनकी लोकप्रियता का प्रमुख कारण उनकी मधुर और मनोरम आवाज थी। पूरे देश में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिन्हें उनके गाने पसंद ना आते हों।

Also Read: लता मंगेशकर जी का यह गाना सुनकर तत्कालीन प्रधानमंत्री भी रो पड़े थे, आप भी सुनिए

बचपन से था संगीत का शौक

भारतीय संगीत को शीर्ष तक पहुंचाने में भारत की कोकिला लता मंगेशकर जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। एक औसत परिवार में जन्म लेने वाली लता मंगेशकर का जन्म 1929 में इंदौर में हुआ था। उनके पिता भी संगीत और नृत्य के क्षेत्र में थे। यही कारण है कि बचपन से ही लता मंगेशकर को गाने गुनगुनाना काफी पसंद था। लता के अलावा उनकी तीन बहनें और एक भाई भी भारतीय सिनेमा से जुड़े हुए थे।

लता मंगेशकर की शैक्षिक योग्यता के बारे में बेहद कम लोग ही जानते हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा कहां से प्राप्त की अथवा उनके कॉलेज के जीवन के बारे में न के बराबर जानकारी उपलब्ध है। संगीत के अपने करियर में लता मंगेशकर ने कई ऐसे बेहतरीन गाने गाए हैं जिन्होंने हमेशा के लिए उनकी आवाज को अमर बना दिया है। आज भले ही वह हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी आवाज हमेशा हमें उनकी याद दिलाती रहेगी।

Also Read: ये है ‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर के करोड़ों की संपत्ति का वारिस?

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन लता मंगेशकर

गायकी के अपने करियर के दौरान उन्होंने काफी शोहरत कमाया। मुंबई में ‘प्रभु कुंज’ नाम का उनका काफी बड़ा घर है। इसके अलावा उनके पास शेवरलेट गाड़ी भी है। शेवरलेट के अलावा उनके पास मर्सिडीज भी है। बात करें उनके कुल संपत्ति की तो भारतीय मुद्रा में उनकी कुल संपत्ति 111 करोड़ रुपए की है। प्रतिवर्ष उनकी आय 6 करोड़ रुपए से भी अधिक की है। गरीबी में बचपन बिताने वाली लता मंगेशकर ने इतना नाम और शोहरत कमाया कि उन्होंने अपने परिवार की सभी दुखों को समाप्त कर दिया।

Related Articles

Back to top button