दिल्ली

दिल्ली वाले सावधान! अभी और बरसेगा कहर, टूटे 45 सालों के रिकॉर्ड

डेस्क: पिछले कुछ दिनों से दिल्ली और हिमाचल वालों का हाल क्या हो रहा होगा? यह सोच कर ही पूरे देश में लोगों का दिल दहल जा रहा है। दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मानसून की बारिश ने आफत का रूप ले लिया है। अभी भी कई जगहों पर राहत के कोई आसार नहीं दिखाई पड़ रहे हैं क्योंकि बारिश रुकने का नाम ही नहीं ले रही है।

इसी बीच यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर ने पिछले 45 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
बता दें कि 12 जुलाई को यमुना नदी का जलस्तर 207.55 मीटर तक जा पहुंचा, जो 1978 में केवल 207.49 मीटर तक पहुंच पाया था। इसी के साथ मौसम विभाग ने दिल्ली के कई इलाकों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी है।

जलीय जंतुओं का भी का भी बढ़ा खतरा

ज्ञात हो कि यमुना के बढ़ते जलस्तर के कारण नदी का पानी नोएडा-दिल्ली लिंक रोड तक पहुंच गया है। जिससे यातायात कर रहे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर पानी भर जाने के कारण सांप और बिच्छू से खतरा भी बढ़ गया है। कई जगहों पर सांप और बिच्छू के निकलने के मामले देखे गए हैं। यहां तक कि कुछ इलाकों में कॉलोनी में मगरमच्छ के घुसने की खबरें भी सामने आई है।

पूर्व दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने बाढ़ पीड़ित इलाकों में जाकर वहां के लोगों का जायजा लिया। साथ ही उनके कार्यकर्ताओं ने बाढ़ पीड़ित लोगों के बीच भोजन और पानी भी बांटे। बता दें कि दिल्ली सहित कई अन्य इलाकों में बारिश की स्थिति 16 जुलाई तक बने रहने की संभावना बताई गई है। जिसके बाद इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी रहेगा।

 

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button