मनोरंजन

जानिए अब कहां है “मैंने प्यार किया” की अभिनेत्री भाग्यश्री? वर्तमान में कितनी है उनकी कुल संपत्ति?

 

डेस्क: फिल्म “मैंने प्यार किया” में सलमान खान के साथ काम करने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री को काफी समय से बड़े पर्दे पर नहीं देखा गया। “फिल्म मैंने प्यार किया” में काम करने के बाद से ही उनके करियर में काफी उछाल देखा गया। इस फिल्म में उन्होंने अपने अभिनय से लोगों को काफी इंप्रेस किया।

मैंने प्यार किया के बाद भाग्यश्री ने “कैद है बुलबुल” और “त्यागी” जैसे कई अन्य फिल्मों में भी काम किया। इसके अलावा उन्होंने महेंद्र शाह की “पायल” और अविनाश वधावन की “घर आया मेरा परदेसी” फिल्म में भी काम किया। दर्शकों ने इन फिल्मों में भी उनके अभिनय को काफी पसंद किया। 1990 के दशक में भाग्यश्री की गिनती सफल अभिनेत्रियों में होने लगी।

शाही परिवार में जन्मी थी भाग्यश्री

भाग्यश्री का जन्म 23 फरवरी 1969 को महाराष्ट्र के एक शाही मराठी भाषी परिवार में हुआ था। उनका पूरा नाम भाग्यश्री पटवर्धन है। उनके पिता सांगली के पूर्व महाराजा रह चुके हैं। वह मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के लिए विदेश जाने का विचार कर रही थी। लेकिन अभिनेता अमोल पालेकर की पूर्व पत्नी शीला ने उन्हें टीवी सीरियल में अभिनय करने के लिए संपर्क किया। उन्होंने भी पढ़ाई के लिए विदेश जाने का विचार बदलकर अभिनय करने का मन बना लिया।

टीवी सीरियल से की थी करियर की शुरुआत

भाग्यश्री ने अपने करियर की शुरुआत “कांची धूप” से की थी। इस टीवी सीरियल से लोकप्रिय होने के बाद उन्होंने कई और टीवी सीरियल्स में काम किया। टीवी सीरियल्स में काफी सफलता हासिल करने के बाद फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या ने उन्हें “मैंने प्यार किया” के लिए कास्ट किया। सलमान खान के साथ उनकी यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही।

Bhagyashree-in-maine-pyar-kiya

हिंदी के अलावा किया तेलुगु फिल्मों में भी काम

90 के दशक में हिंदी फिल्मों में सफलता प्राप्त करने के बाद 1998 में उन्होंने तेलुगू फिल्म युवरत्ना राणा से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके अलावा भी उन्होंने कई अन्य फिल्मों और टीवी सीरियल में काम किया जिनमें उनके अभिनय को काफी सराहा गया।

कई सालों बाद कंगना के “थलाइवी” में दिखी भाग्यश्री

कंगना राणावत की फिल्म “थलाइवी” में भाग्यश्री को कई सालों के बाद बड़े पर्दे पर देखा गया। बता दें कि यह फिल्म जयललिता के जीवन पर आधारित एक ड्रामा है। इस फिल्म में कंगना राणावत और भाग्यश्री के अलावा अरविंद स्वामी, राज अर्जुन, आशुतोष राणा और नस्सर जैसे कई बड़े अभिनेता शामिल हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि जल्द ही प्रभास के साथ उनकी फिल्म आने वाली है। हालांकि इस विषय में अभी किसी प्रकार की जानकारी नहीं है।

मिल चुका है फिल्मफेयर अवार्ड

भाग्यश्री एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक डायरेक्टर ही हैं। एक समय के बाद फिल्मों में उन्हें सफलता मिलने कम हो गई लेकिन मैंने प्यार किया फिल्म में उनके द्वारा निभाया गया किरदार आज भी लोगों को याद है। इस फिल्म में उनके अभिनय के कारण 1990 उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

40 करोड़ की संपत्ति की है मालकिन

कई रिपोर्ट्स के अनुसार 2020 के अंत में उनकी कुल संपत्ति लगभग 40 करोड़ रुपए की थी। हालांकि इस विषय पर किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वर्षों तक फैंस के दिलों में राज करने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री को अब उनके फैंस एक बार फिर बड़े पर्दे पर देख पाएंगे

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button