उत्तर प्रदेश

जानिये यूपी में योगी के किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग, कौन बने नये मंत्री

डेस्क: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के साथ-साथ सभी विधायकों ने भी शपथ ग्रहण कर लिया है। इसके साथ ही सभी मंत्रियों को उनके विभागों की जिम्मेदारी दे दी गई है। गृह मंत्रालय और सूचना मंत्रालय जैसे कई अहम मंत्रालयों को योगी आदित्यनाथ ने अपने पास ही रखा है वही उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को ग्रामीण विकास मंत्रालय सहित अन्य मंत्रालय दिए गए हैं जबकि बृजेश पाठक को स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

जानिए किसे मिला कौन सा मंत्रालय?

दूसरी बार सत्ता में आने के बाद योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों को अलग-अलग मंत्रालयों की जिम्मेदारी दे दी है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को ग्रामीण अभियंत्रण विभाग एवं डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को स्वास्थ्य चिकित्सा विभाग का भार सौंपा गया है। स्वतंत्र देव सिंह को जल शक्ति मंत्रालय, चौधरी लक्ष्मी नारायण को गन्ना विकास मंत्रालय, धर्मपाल तो पशुधन और दुख विकास मंत्रालय एवं जितिन प्रसाद को पीडब्ल्यूडी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

Babi-Rani-Maurya-became-Women's-Welfare-Minister

बेबी रानी मौर्य बनीं महिला कल्याण मंत्रालय

इसके साथ ही बेबी रानी मौर्य को महिला कल्याण मंत्रालय, एके शर्मा को नगर विकास के साथ अतिरिक्त ऊर्जा विभाग, नितिन अग्रवाल के आबकारी विभाग, कपिल देव अग्रवाल को व्यवसायिक शिक्षा विभाग, दयाशंकर सिंह को परिवहन विभाग और आशीष पटेल का तकनीकी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संजय निषाद का मत्स्य पालन, असीम अरुण को समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनशक्ति कल्याण मंत्रालय, सुरेश खन्ना को वित्त एवं संसदीय मंत्री, श्री प्रताप शाही को कृषि मंत्री, जयवीर सिंह को पर्यटन मंत्री, नंद गोपाल नंदी को औद्योगिक विकास व निर्यात मंत्री, भूपेंद्र चौधरी को पंचायती राज मंत्री, अनिल राजभर को श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री, एके शर्मा को नगर विकास व शहरी समग्र विकास मंत्री बनाया गया है।

इसके अलावा योगेंद्र उपाध्याय को शिक्षा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री, धर्मवीर प्रजापति को कारागार एवं होमगार्ड मंत्री, संदीप सिंह को बेसिक शिक्षा मंत्री, गुलाब देवी को माध्यमिक शिक्षा मंत्री और दयाशंकर मिश्र को आयुष एवं खाद्य सुरक्षा मंत्री बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button