खेल

वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइनल में नीरज चोपड़ा ने बढ़ाया देश का मान, जीता भारत का पहला सिल्वर मेडल

 

डेस्क: भारत ने आखिरी बार 19 साल पहले विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीता था। संयुक्त राज्य अमेरिका के यूजीन में विश्व के भाला फेंक फाइनल के कुछ समय तक ऐसा लग रहा था कि भारत को मैडल के लिए अभी और लंबा इंतजार करना होगा क्योंकि भारत के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा चौथे स्थान पर थे और उनके पोडियम पर उतरने की संभावना बहुत कम थी।

Also Read: दुबई में विमान से कूदे नीरज चोपड़ा, फैन ने कहा- “यू डिजर्व इट” वायरल हो रही वीडियो

अंततः एक ऐतिहासिक रजत पदक के साथ, ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने फिर भी एक बार इतिहास रच दिया। वह विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले केवल दूसरे भारतीय और पहले पुरुष ट्रैक और फील्ड एथलीट बन गए।

88.13 मीटर का थ्रो फेंककर जीता रजत

24 वर्षीय नीरज चोपड़ा ने 88.13 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंककर रजत पदक अपने नाम किया जबकि एंडरसन पीटर्स (90.54 मीटर) दूसरे स्थान पर रहे। ओलंपिक रजत विजेता चेक गणराज्य के जैकब वाडलेज 88.09 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

Neeraj-Chopra-won-silver-medal-in-World-Championship-final

Also Read: नीरज पर बन सकती है बायोपिक? जानिए किस स्टार को देखना चाहते हैं अपने रोल में नीरज

बता दें कि अंजू बूबी जॉर्ज 2003 में पेरिस में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय थीं।

फाउल थ्रो के साथ हुई पारी की शुरुआत

शुरू में नीरज घबरा गए क्योंकि उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत एक फाउल थ्रो के साथ शुरुआत की। दूसरी बार में 82.39 मीटर और तीसरी बार में 86.37 मीटर के साथ तीन राउंड के बाद चौथे राउंड में 88.13 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंककर वह दूसरे स्थान पर रहे।

Also Read: करोड़ों का इनाम मिलने के बाद अब कितनी है नीरज चोपड़ा की कुल संपत्ति

ज्ञात हो कि नीरज चोपड़ा ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में 87.58 मीटर के दूसरे राउंड थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था। वह निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के बाद ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाले केवल दूसरे भारतीय हैं, जिन्होंने 2008 बीजिंग खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।

Neeraj-Chopra-won-silver-medal

Also Read: टोक्यो ओलंपिक के लिए नीरज चोपड़ा पर भारत सरकार ने किए थे इतने रुपए खर्च

बढ़ाया देश का गौरव

हरियाणा में पानीपत के पास खंडरा गांव के एक किसान के बेटे ने एक बार फिर देश का गौरव बढ़ाया है। नीरज चोपड़ा ने अन्य एथलीटों सहित एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) के अध्यक्ष आदिल सुमरिवाला के हाथों से रजत प्राप्त किया।

Also Read: अपनी पहली एड फिल्म में कई किरदरों में नजर आए नीरज चोपड़ा, कई नामचीन व्यक्तियों ने की जमकर तारीफ

नीरज चोपड़ा ने 2016 विश्व जूनियर चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रौशन किया था। वह वर्तमान में राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता हैं। उन्होंने 2017 एशियाई चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता है।

Also Read: गोल्ड जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने पीएम से की यह मांग, पीएम बोले- ठीक है

Related Articles

Back to top button