क्राइम

गंदे फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार हुए राज कुंद्रा, होगी इतनी सजा

 

डेस्क: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा के एक अपार्टमेंट में छापा मारा जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

raj-kundra-and-shilpa-shetty

पॉर्नोग्राफिक कंटेंट बनाकर प्रसारित करने का है आरोप

इसी साल फरवरी में राज कुंद्रा पर आरोप लगाया गया था वह कंटेंट बनाते हैं ऐप के माध्यम से प्रसारित करते हैं। इसके लिए उन्होंने एक अलग से ऐप भी बनवाया है। उन पर आरोप है कि काम की तलाश में मुंबई आने वाले ने लड़के और लड़कियों को काम का लालच देकर उनसे फोनोग्राफिक कंटेंट शूट करवाया जाता था।

रंगे हाथों पकड़े गए राज कुंद्रा

इस तरह के फिल्मों की शूटिंग के लिए राज कुंद्रा ने अलग से एक अपार्टमेंट भी किराए पर लिया था। जब मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उस अपार्टमेंट में छापा मारा तो उस वक्त भी वीडियो की शूटिंग चल रही थी। जिस वजह से राज कुंद्रा रंगे हाथों पकड़े गए।

raj-kundra-arrested-for-making-pornographic-content

कितनी होगी सजा?

पॉर्नोग्राफी कंटेंट के निर्माण से संबंधित भारत का कानून काफी सख्त है। इस तरह के कामों में पकड़े जाने पर आईडी के साथ-साथ आईपीसी की भी कई धाराएं लगाई जाती है। ऐसे मामलों में अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाती है। बता दें कि हमारे देश में पॉर्नोग्राफी प्रकाशित व प्रसारित करना गैर कानूनी है।

राज कुंद्रा दोषी पाए जाते हैं उन पर आईटी कानून 2008 की धारा 67 ए आईपीसी की धारा 292, 293, 294, 500, 506 व 509 के तहत सजा दी जाएगी। पहली गलती पर केवल 5 साल का जेल और 10 लाख रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है जबकि दूसरी बार ऐसी गलती होने पर सजा 7 साल तक बढ़ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button