उत्तर प्रदेश

राकेश टिकैत पर केशव प्रसाद मौर्य का बयान, बोले- साजिश का शिकार हो गए हैं टिकैत

 

डेस्क: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले राकेश टिकैत ममता बनर्जी के साथ नजर आ रहे थे इसके अलावा भी कई अन्य पार्टियों के साथ राकेश टिकट को मुलाकात करते हुए देखा गया था। ऐसे में उन पर आरोप लगाया जा रहा है कि वह बीजेपी के विरोध में सभी विपक्षी पार्टियों का साथ दे रहे हैं।

आरोप लगाया जा रहा है कि किसान आंदोलन के नाम पर वह देश की जनता को भाजपा के खिलाफ बरगलाने का काम कर रहे हैं। 2022 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में सबकी नजरें उत्तर प्रदेश के तरफ है। कुछ समय पहले राकेश टिकैत का बयान आया था कि दिल्ली की तरह ही वह लखनऊ का भी घेराव करेंगे।

केशव ने टिकैत को बताया साजिश का शिकार

इस विषय पर जब केशव प्रसाद मौर्य से पूछा गया तो उन्होंने कहा राकेश टिकैत गहरी साजिश का शिकार हो गए हैं। उनका कहना है कि विपक्षी दलों के भाजपा के खिलाफ की साजिश में राकेश टिकैत बुरी तरह फंस गए हैं। मौर्य के अनुसार विपक्ष केवल भाजपा को बदनाम करना चाहती है और इसके लिए उन्होंने टिकैत को मोहरा बनाया है।

भाजपा और किसानों को बताया एक दूसरे का पूरक

उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया है। उन्होंने भाजपा और किसानों को एक दूसरे का पूरक भी बताया। उनके अनुसार यूपी के सभी किसान कृषि कानूनों से संतुष्ट है।

योगी को बताया सीएम का चेहरा

जब उनसे पूछा गया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा? इस पर उन्होंने साफ करते हुए कहा कि बीजेपी के सीएम का चेहरा योगी आदित्यनाथ ही होंगे। साथ ही उन्होंने दावा किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की ही जीत होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button